Child Rape
- फोटो : Demo Photo
आरोपी को पुलिस ने पुराना गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए चार दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस ने दिल्ली बॉर्डर के पास नहर किनारे झाड़ियों से सड़ी गली हालत में बच्ची का शव बरामद किया। आरोपी मूलरूप से गांव धरईपुर, जिला इटावा (उत्तर प्रदेश) का निवासी है। 21 अप्रैल को थाना सराय क्षेत्र के पल्ला इलाके में अपने दादा के साथ सो रही पांच साल की बच्ची अचानक गायब हो गई थी।