टिकटॉक स्टार और भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत नशे की वजह से हुई। अब तक की गोवा पुलिस की जांच में ये बात आईने की तरह साफ हो गई है। फोगाट की मौत मामले में एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसमें दिख रहा है कि जब वह डांस फ्लोर पर थीं तो उन्हें जबरन कुछ पिलाने की कोशिश की गई थी। सीसीटीवी फुटेज में जबरन पिलाने की कोशिश करने वाला व्यक्ति पीए सुधीर सांगवान की तरह दिख रहा है।
गोवा पुलिस ने सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर श्योराण को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने कर्लीज़ रेस्तरां के मालिक समेत दो ड्रग तस्करों को भी गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ में सामने आया कि सोनाली को मौत से कुछ घंटे पहले जो ड्रग दी गई थी वो मेथामफेटामाइन थी। मेथामफेटामाइन बेहद घातक ड्रग मानी जाती है। जानिए क्या होता है मेथामफेटामाइन...