फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा नहीं कुछ और निकली फाजिल्का हादसे की वजह, 13 लोग मारे गए थे

Sun, 11 Dec 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फाजिल्का (फिरोजपुर)
विज्ञापन
1 of 8
फाजिल्का में सड़क हादसे में मारे गए 13 लोग
फाजिल्का में 12 टीचर्स और एक ड्राइवर की जिंदगी छीनने वाला हादसा आखिर कैसे और क्यों हुआ? इसकी असली वजह पता चल गई है।
विज्ञापन

2 of 8
फाजिल्का में क्रूजर और ट्रक की टक्कर में 13 शिक्षकों की मौत - फोटो : अमर उजाला
कोहरा तो था ही, तेज रफ्तार और ओवरटेक करने की जल्दी ने 13 लोगों की जान ले ली। सवेरे 8 बजे का वक्त था और क्रूजर वैन 90 की स्पीड पर थी। ड्राइवर ने एक ट्रक को ओवरटेक किया, लेकिन सामने से आ रहा ट्राला नजर नहीं आया और सीधा जा भिड़ी वैन उसमें।
विज्ञापन

3 of 8
फाजिल्का में क्रूजर और ट्रक की टक्कर में 13 शिक्षकों की मौत
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रूजर वैन के परखच्चे उड़ गए। न ड्राइवर बचा और न ही उसमें सवार 12 टीचर्स। गोपीराम नाम का एक टीचर बुरी तरह से जख्मी है, जिसने ये सब आपबीती सुनाई।

4 of 8
फाजिल्का में क्रूजर और ट्रक की टक्कर में 13 शिक्षकों की मौत
उन्होंने बताया कि स्पीड बहुत तेज थी, जिस कारण एक्सीडेंट हुआ। ऊपर से हादसे के बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने शवों को ले जाने से इकार कर दिया। कहा कि वे सिर्फ घायलों को ही लेकर जाते हैं। इसके बाद लोगों ने ट्रॉलियों में डालकर शवों को अस्पताल पहुंचाया।

 
विज्ञापन

5 of 8
फाजिल्का में क्रूजर और ट्रक की टक्कर में 13 शिक्षकों की मौत
गौरतलब है कि फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर गांव चांदमारी के पास शुक्रवार सुबह क्रूजर जीप और बजरी से लदे ट्राले में हुई जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसमें बारह शिक्षकों और एक जीप चालक की जान चली गई जबकि एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन

6 of 8
फाजिल्का में क्रूजर और ट्रक की टक्कर में 13 शिक्षकों की मौत
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतकों का पोस्टमार्टम करने के लिए शव फाजिल्का सिविल अस्पताल ले गए। जानकारी के अनुसार अबोहर और फाजिल्का से सरकारी स्कूल के शिक्षक सुबह करीब आठ बजे क्रूजर जीप पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे।
विज्ञापन

7 of 8
फाजिल्का में क्रूजर और ट्रक की टक्कर में 13 शिक्षकों की मौत
इनकी हुई मौत: हादसे में फाजिल्का वासी शिक्षक किरन बाला (25), तजिंदर कौर (26), शीतल (29),  संजीव कुमार (37), सुखजीत सिंह(24), शंकर कुमार (40), अशीष कटारिया (30), बल्लुआना वासी नताशा (30), अबोहर वासी बिंदिया (30), राम पाल (35),  मनहोर लाल (42), नाजम सिंह (37) और ड्राइवर सोनू की मौत हो गई।
विज्ञापन

8 of 8
फाजिल्का में क्रूजर और ट्रक की टक्कर में 13 शिक्षकों की मौत
10 दिन पहले ही हुई थी ज्वाइनिंग: इस जीप में अधिकतर वे शिक्षक थे जिनकी सरकारी स्कूलों में ज्वाइनिंग सिर्फ दस दिन पहले हुई थी। तजिंदर कौर की शादी 27 नवंबर को हुई थी। घटनास्थल पर शिक्षकों के टिफिन, पुस्तक  और अन्य सामान बिखरा पड़ा था। हादसे में जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। घटनास्थल पर कांग्रेस के सीनियर नेता सुनील जाखड़, सेहत मंत्री सुरजीत ज्याणी, सांसद शेर सिंह घुबाया, डीईओ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें