फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 लोगों की जान लेने वाले हादसे का असली सच आया सामने, बेहद दर्दनाक

Sat, 10 Dec 2016 09:47 AM IST
अनिल कुमार/अमर उजाला, फाजिल्का(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
फाजिल्का में क्रूजर और ट्रक की टक्कर में 13 शिक्षकों की मौत
ट्रक से भिड़ंत हुई और क्रूजर में बैठे 13 लोगों की जान चली गई। हादसे का असली सच सामने आया तो हर कोई फूट-फूट कर रोया। देखिए, हादसे के बाद की तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
फाजिल्का में क्रूजर और ट्रक की टक्कर में 13 शिक्षकों की मौत
हादसा, फाजिल्का के पास स्थित गांव में सुबह एक ट्रक और क्रूजर वाहन की आमने-सामने टक्कर से हुआ। धनी धुंध के कारण दोनों वाहन टकरा गए। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और सात ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

3 of 6
फाजिल्का में क्रूजर और ट्रक की टक्कर में 13 शिक्षकों की मौत
अबोहर आफिस को मिली जानकारी के अनुसार यहां कोहरे के कारण हुई एक सड़क दुर्घटना में करीब 13 लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फाजिल्का-फिरोजपुर मार्ग पर गांव चांदमाजरी के निकट एक ट्रक और क्रूजर वाहन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। ट्रक चालक फरार हो गया।

4 of 6
फाजिल्का में क्रूजर और ट्रक की टक्कर में 13 शिक्षकों की मौत
हादसे में मारे गए सभी लोग शिक्षक हैं और अपने स्कूल जा रहे थे। वाहन में कुल 15 लोग सवार थे। हादसा शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। इससे वहां चीख-पुकार मच गई। ये शिक्षक अबोहर के गांव केराखैड़ा निवासी राजू नाई की क्रूजर में सवार होकर रवाना हुए थे।

 
विज्ञापन

5 of 6
फाजिल्का में क्रूजर और ट्रक की टक्कर में 13 शिक्षकों की मौत
बताया जाता है कि नए भर्ती हुए यह शिक्षक अबोहर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों ज्वाइनिंग के लिए जलालाबाद के आसपास गांवो में जा रहे थे। यह क्रूजर जब गांव चांदमारी और कलंदर के बीच पहुंचा तो धुंध के कारण उसकी टक्कर सामने से आ रहे ट्रक से हो गई। इसके बाद लोग वहां पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फाजिल्का में क्रूजर और ट्रक की टक्कर में 13 शिक्षकों की मौत
मृतकों की संभावित सूची इस प्रकार हो सकती है। सुखजीत घई- फाजिल्का, तेजिंदर कौर- राधा स्वामी कालोनी- फाजिल्का, शंकर लाल - गांव चूहड़ीवाला धन्ना अबोहर, सुखजीत सिंह - महावीर कॉलोनी फाजिल्का, आशीष कटारिया - कैलाश नगर फाजिल्का, संदीप - शेहतीरवाला फाजिल्का, नताशा पत्नी जैचंद- बल्लुआना अबोहर, शीतल - कैलाश नगर, फाजिल्का, मनोहर लाल - अबोहर, बिंदिया- अबोहर, रामपाल- गांव कुलार, अबोहर, संजीव-अबोहर, नाजम सिंह -गांव किल्लियांवाली अबोहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें