दो हजार के नोट से ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है। ये ऐसा जाल बिछाते थे जिसमें महिलाएं जल्दी फंस जाती थी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
Rewari News
मामला हरियाणा के रेवाड़ी का है, जहां नाईवाली चौक स्थित राव तुलाराम पार्क में ठगी की साजिश रचते दिल्ली निवासी युवक आकाश को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
3 of 7
Rewari News
ठगी करने वाले शातिर नोटों की गड्डी में आगे और पीछे दो-दो हजार के नोट लगा देते थे और बीच में नोटनुमा कागज भर देते थे। इसके बाद उनका निशाना महिलाएं होती थीं जिसमें योजना के तहत महिलाओं को बैंक में पैसे जमा न होने का हवाला देते हुए उन्हें ये गड्डी थमाकर बदले में 20-50 हजार के गहने लेने होते थे।
4 of 7
2000 का नोट
- फोटो : SELF
यूं बनाते थे शिकार
जानकारी मुताबिक गिरफ्तार युवक दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी आकाश शुक्रवार को ही दिल्ली से साथी के साथ रेवाड़ी पहुंचा था। पकड़े गए आरोपी के पास से कागजों की दो गड्डी भी बरामद हुई है। दोनों गड्डियों के ऊपर एवं नीचे दो-दो हजार के नोट लगे थे।
विज्ञापन
5 of 7
2000 note
प्रारंभिक जांच में पता लगा कि गिरोह के सरगना की ओर से सुबह के समय दो हजार रुपये की नकली गड्डी एक व्यक्ति को थमा दी जाती है। गड्डी के ऊपर-नीचे दो-दो हजार रुपये के नोट लगे होते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
2000 Note
ये ठग कॉलोनियों में महिलाओं के पास जाते और बैंक में पैसा जमा नहीं होने की बात कहकर एक लाख रुपये की गड्डी के बदले कुछ सोने के आभूषण लेने की बात कहकर महिलाओं को ठगने का काम करते थे।
एक लाख रुपये नकली नोट की गड्डी के नाम पर ठग महिलाओं से 20 से 50 हजार तक के गहने ठगने में कामयाब हो जाते थे। पूछताछ के बाद बड़ा खुलासा होने के उम्मीद है।