भोली सी दिखने वाली इस औरत ने अपने पति को मारने के लिए एक खौफनाक साजिश रच डाली और देखिए कैसे अकेले ही 6 फुट के अपने पति का क्या हाल कर दिया।
विज्ञापन
2 of 10
Mohali murder
- फोटो : अमर उजाला
मामला पंजाब के मोहाली का है, यहां फेज-3बी1 में एक हाईप्रोफाईल मर्डर ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया है। कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक के रिश्तेदार का शव एक बंद अटैची में मिला है। आरोप है कि मृतक की पत्नी एक अन्य महिला के सहयोग से शव को ठिकाने लगाने का प्रयास कर रही थी। सूटकेस भारी होने के कारण महिलाएं चंडीगढ़ नंबर की सिल्वर रंग वाली बीएमडब्ल्यू कार में रख नहीं पा रही थीं। इस बीच एक ऑटो वाले को सहयोग के लिए उन्होंने बुलाया। बैग कार में रखने के दौरान ऑटो चालक के हाथ में खून लग गया।
विज्ञापन
3 of 10
Mohali murder
इसके बाद वह मौके से चला गया और फेज-3बी1 की मार्केट में खड़ी पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मी को इस बारे में बताया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो महिलाएं वहां से फरार हो चुकी थीं। इसके बाद पुलिस ने मृतक के भाई और पिता की मौजूदगी में गाड़ी खोली। इस दौरान कार में खून फैला हुआ था। पुलिस ने अटैची को बाहर निकाला और उसे खोलकर चेक किया तो उसमें से ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जसपाल सिंह ढिल्लों के बेटे एकम (40) का शव बरामद हुआ। मामला रविवार सुबह करीब आठ बजे सामने आया।
4 of 10
Mohali murder
वहीं मामले में पुलिस ने मृतक के भाई दर्शन सिंह ढिल्लों के बयानों पर मृतक की पत्नी सीरत ढिल्लों, सास जसविंदर कौर बराड़ और साला विनय बराड़ पर हत्या, आर्म्स एक्ट, हत्या कर सबूत मिटाने की धारा में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से 9 एमएम का माउजर गन बरामद किया है। वहीं पता चला है कि सीरत ढिल्लों कांग्रेसी नेता व पूर्व विधायक अजीत इंदर सिंह मोफर की सगी भांजी है।
रात में नहर में शव फेंकने की थी तैयारी, चाबी हो गई गुम
सूत्रों से पता चला है कि शनिवार रात 11 बजे हत्या के बाद गाड़ी में डालकर एकम के शव को नहर में फेंकने जा रहे थे। इस दौरान कार की चाबी गुम हो गई। इस कारण वह रात में नहीं जा पाए। सुबह में जाने के दौरान उनकी पोल खुल गई।
विज्ञापन
5 of 10
Mohali murder
छह फुट लंबा व भारी था एकम
पता चला है कि मृतक की हाइट करीब छह फुट तीन इंच थी। जब पुलिस ने अटैची खोला तो वह निक्कर और टी शर्ट पहना हुआ था और उसे फोल्ड कर अटैची में रखा गया था। साथ ही अटैची की बेल्ट बांधी हुई थी। वहीं मृतक के चेहरे और हाथों से खून बह रहा था। पता चला है कि उसके सिर में गोली मारी गई थी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घर और गाड़ी में सैंपल लिए। इसके बाद जहां पर एकम की हत्या हुई थी, उस कमरे को सील कर दिया।
विज्ञापन
6 of 10
Mohali murder
रात को गया था पिता के घर, रोया था
मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटा शनिवार रात फेज-6 स्थित घर पर आया था। परिवार के सभी लोगों ने मिलकर खाना खाया था। इस दौरान वह बड़ा उदास था। जब उन्होंने उसके उदास होने का कारण पूछा तो उसने बताया कि पत्नी उसे प्रताड़ित करती है। घर में क्लेश होने के कारण वह परेशान था। परिजनों ने बताया कि एकम पहले असम में नौकरी करता था। पत्नी ने वह नौकरी छुड़वा दी थी। इसके बाद वह चंडीगढ़ स्थित एक होटल में काम करने लगा था, लेकिन पत्नी ने वह भी छुड़वा दिया। उसके बाद वह बी-वन में रहने लगा था।
विज्ञापन
7 of 10
Mohali murder
सबूत मिटाने के लिए खून के धब्बे साफ किए
मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि सीरत ने वारदात को अंजाम देने के बाद किसी जानकार को घर पर बुलाया। उसकी मदद से सीरत ने शव को अटैची में पैक किया। इसके बाद कमरे में पड़े खून के निशान साफ किए। साथ ही जानकार की मदद से वह रविवार सुबह अटैची को नीचे लेकर आई और कार में रखने की कोशिश की।
8 of 10
Mohali murder
पापा ड्यूटी पर गए हैं
जानकारी के मुताबिक, जहां एकम का परिवार रहता है, वहां पर तीन बेडरूम है और एक हॉल है। बच्चे और एकम-सीरत का बेडरूम अलग-अलग है। रात को एकम लेट आया था, तब तक बच्चे सो चुके थे। सुबह में जब बच्चे उठे तो उन्अपनी मां से पूछा की पापा कहां हैं तो सीरत ने कहा कि पापा ऑफिस चले गए हैं और वह मार्केट जा रही है।
9 of 10
Mohali murder
बुआ ने कहा शराब पीकर तंग करती थी सीरत
एकम की मौत की खबर सुनकर फेज-3बी1 की कोठी नंबर 116 में पहुंचीं बुआ जसबीर कौर काफी गुस्से में दिखीं। उन्होंने कहा कि सीरत काफी शराब पीती थी और एकम को तंग करती थी। सीरत ने जो हरकत की है, इसके लिए उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
भाई से नहीं बनती थी, मामा ने करवाई थी शादी
सीरत की अपने भाई से नहीं बनती थी, इसके बाद मामा ने ही सीरत की शादी करवाई थी। सीरत जब छोटी थी तो उसके पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद मामा अजीत इंदर सिंह मोफर ने ही सीरत को पाला और एकम से शादी करवाई।
हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में सीरत गिरफ्तार
रविवार शाम एसपी सिटी पीएस पंडाल ने बताया कि हत्या और सबूत को मिटाने के आरोप में एकम की पत्नी सीरत को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके अलावा एसपी सिटी ने बताया कि सीरत ने पूछताछ के दौरान बताया कि शनिवार रात को एकम शराब पीकर घर आया, जिसके बाद दोनों में बहस हो गई और हाथापाई भी हुई। इसके बाद सीरत ने अपनी लाइसेंसी माउजर गन से गोली मार दी। दूसरी तरफ थाने में मौजूद एकम के भाई दर्शन ने बताया कि बीत आठ माह पहले शराब पीनी छोड़ दी थी।