शादी समारोह में गोली चलने से हुई 'गर्भवती' डांसर की मौत के मामले की चश्मदीद गवाह ने सामने आते ही उस काली रात का सच खोल दिया है।
विज्ञापन
2 of 7
बठिंडा में शादी में फायरिंग में मारी गई लड़की
वारदात की चश्मदीद डांसर प्रिया के अनुसार शनिवार को वह, शहनाज, लवप्रीत और कुलविंदर कौर उक्त शादी समागम में जब स्टेज पर डांस कर रही थी तो वहां नीचे नाच रहे बिल्ला नामक युवक ने अपने साथियों समेत स्टेज पर चढ़ने की कोशिश की। उसको उनके साथ गए अनाउंसर की ओर से भी रोका गया था। प्रिया ने खुलासा किया है कि बिल्ला जैसे ही नीचे गया तो उसने राइफल पकड़कर जानबूझकर गोली चला दी जो उसकी साथी डांसर कुलविंदर कौर को लग गई और उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
3 of 7
बठिंडा में शादी में फायरिंग में मारी गई लड़की
प्रिया ने बताया कि इस वारदात के बाद पैलेस में अफरा तफरी मच गई और किसी ने भी कुलविंदर के पास आने की कोशिश नहीं की, लेकिन कुछ समय के बाद कुछ युवक स्टेज पर आए और शव को दरिंदगी के साथ घसीटते हुए बाहर तक ले गए। उसने मांग की है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर जिला प्रशासन पीड़िता के परिवार की आर्थिक सहायता करे। प्रिया ने भावुक होते हुए बताया कि इस घटना के बाद वह और उसकी दो अन्य साथी डांसर भी सदमे में हैं।
4 of 7
शादी समारोह में गोली लगने से डांसर की मौत
करीब तीन साल पहले कुलविंदर कौर के भाई रिंपा की मौत हो गई थी। इसके बाद घर में कमाने वाला कोई नहीं था और उसने डांसर के रूप में शादी समागमों में जाना शुरू किया, ताकि भाई के बच्चों को पढ़ाया लिखाया जा सके। विरासत कला मंच के अध्यक्ष रमनदीप सिंह मांग की है कि शादी समागम के दौरान पैलेस में हथियार न ले जाने दें और सख्ती से पाबंदी लागू करें। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस बाबत भी सख्ती की जाए, ताकि बेकसूर लोगों की जाने न जाए।
विज्ञापन
5 of 7
शादी में स्टेज पर फायरिंग और डांसर की मौत
गौरतलब है कि बठिंडा जिले की मौड़ मंडी के आशीर्वाद पैलेस में डांसर कुलविंदर कौर के कत्ल के मामले में सोमवार शाम को पुलिस ने मुख्य आरोपी बिल्ला को तलवंडी साबो से गिरफ्तार कर लिया है। थाना मौड़ प्रभारी दलजीत सिंह ने बताया कि बिल्ला के अलावा पैलेस मालिक जसवीर सिंह, संजू गोयल और दो अन्य को भी विभिन्न जगहों से गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे वारदात में उपयोग किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
6 of 7
शादी में स्टेज पर फायरिंग और डांसर की मौत
एसएसपी स्वप्न शर्मा ने बताया-3 दिसंबर रात को वरुण कुमार की मौड़ मंडी में शादी थी। स्टेज पर डांस चल रहा था। रात करीब 11.15 बजे प्रोग्राम के दौरान ही बारात में शामिल लक्की गोयल उर्फ बिल्ला वासी मौड़ ने दोनाली से फायर कर डांसर कुलविंदर कौर निवासी मॉडल टाउन का कत्ल कर दिया था। बिल्ला दोनाली अपने दोस्त संजू गोयल जो पूर्व पार्षद विजय गोयल मौड़ मंडी का बेटा है से मांगकर लाया था। पुलिस ने डांसर के पति रजिंद्र सिंह के बयान परकेस दर्ज किया था।
टीम इंडिया के दिग्गज बॉलर हरभजन सिंह भज्जी ने जिस घटना के बाद ट्वीटर पर खुद के पंजाबी होने पर शर्म जताई थी, फिर से पंजाब में वही घटना हुई। बठिंडा जिले में शादी समारोह में गोली चलने से डांसर की मौत ठीक वैसी ही घटना है, जैसी बीती 28 फरवरी को पंजाब के बटाला में हुए शादी समारोह में हुई थी। रूपिंदर और उनकी बेटी और पति की अखबार में प्रकाशित फोटो को अपलोड कर भज्जी ने कहा कि अब इस बच्ची की मां को कौन वापस लाएगा। ये हमारी संस्कृति नहीं।