फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: नौकरी पर जाने को निकले थे कि एक झटके में मौत आ गई, 5 लोग मारे गए

Wed, 17 May 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
रेवाड़ी में सड़क दुर्घटना, 5 की मौत
नौकरी पर जाने के लिए निकले थे, लेकिन ये नहीं पता था कि पहुंच नहीं पाएंगे। रास्ते मे ही मौत आ गई और पांच लोगों को अपने साथ ले गई। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
रेवाड़ी में सड़क दुर्घटना, 5 की मौत
हादसा हरियाणा के रेवाड़ी में  रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर गांव सीहा के पास हुआ। एक क्रूजर गाड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के बाद कैंटर में जा घुसी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 घायल हैं।
विज्ञापन

3 of 7
रेवाड़ी में सड़क दुर्घटना, 5 की मौत
बताया जा रहा है मरने वाले सभी निजी कंपनी में नौकरी करते थे। मरने वालों में एक कंपनी के चार कर्मचारी व क्रूजर चालक शामिल है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों का इलाज निजी ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

4 of 7
रेवाड़ी में सड़क दुर्घटना, 5 की मौत
मरने वालों की पहचान नांगल भगवानपुर निवासी 28 वर्षीय सोनू, निमोठ निवासी 30 वर्षीय धर्मेंद्र, डहीना निवासी करीब 30 वर्षीय संदीप व कंवाली निवासी उपेंद्र के साथ ही क्रूजर चालक बुड़ौली निवासी भीम सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन

5 of 7
रेवाड़ी में सड़क दुर्घटना, 5 की मौत
मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवा दिया गया है। सीटीएम व डीएसपी भी घायलों का हालचाल लेने ट्रामा सेंटर पहुंच गए हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
रेवाड़ी में सड़क दुर्घटना, 5 की मौत
बुड़ौली निवासी भीम सिंह मंगलवार सुबह अपनी क्रूजर गाड़ी में डहीना से कंपनी कर्मचारियों को लेकर रेवाड़ी की ओर आ रहा था। बताया जा रहा है कि क्रूजर की रफ्तार ज्यादा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रेवाड़ी में सड़क दुर्घटना, 5 की मौत
गांव सीहा के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर क्रूजर पलट गई तथा ट्रैक्टर के पीछे आ रही एक कैंटर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रूजर के ऊपर से परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें