फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को मारकर सूटकेस में पैक करके BMW में छिपाया शव, 12 चौंकाने वाले सच

Wed, 22 Mar 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 12
Mohali murder - फोटो : अमर उजाला
महिला ने पति को मारकर सूटकेस में शव पैक किया और बीएमडब्ल्यू में छिपा दिया। मामले की छानबीन में कई चौंकाने वाले सच सामने आए। आप भी जानिए।
विज्ञापन

2 of 12
Mohali murder
मोहाली के फेस-3 बी में यह वारदात अंजाम दी गई। मामला रविवार सुबह करीब आठ बजे सामने आया। मृतक का नाम एकम ढिल्लों, जबकि उनकी पत्नी का नाम सीरत कौर बताया जा रहा है। सीरत कौर कांग्रेस के पूर्व विधायक इंद्र सिंह मोफर की भतीजी हैं। उसने पति की कनपटी में गोली मारी। उसके बाद शव अटैची में पैक करके अपनी बीएमडब्लयू कार में रख दिया। वह लाश ठिकाने लगाने को जा रही थी कि पुलिस को इसकी लग गई।
विज्ञापन

3 of 12
Mohali murder
गन बरामद कीः हत्या किए जाने के पीछे का कारण झगड़ा बताया जा रहा है। एसपी सिटी पीएस पंडाल ने बताया कि हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में एकम की पत्नी सीरत को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के भाई दर्शन सिंह ढिल्लों की शिकायत पर सीरत, सास जसविंदर कौर बराड़ और साला विनय बराड़ पर हत्या, आर्म्स एक्ट, हत्या कर सबूत मिटाने की धारा में मामला दर्ज किया है। मौके से 9 एमएम का माउजर गन भी बरामद किया है।

4 of 12
Mohali murder
झगड़ा हुआ थाः एसपी सिटी ने बताया कि सीरत ने पूछताछ के दौरान कई खुलासे किये। उसने बताया कि एकम ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जसपाल सिंह ढिल्लों का बेटा है। एकम शनिवार रात शराब पीकर घर आया, जिसके बाद दोनों में बहस हो गई और हाथापाई भी हुई। इसके बाद सीरत ने अपनी लाइसेंसी माउजर गन से गोली मार दी। दूसरी तरफ थाने में मौजूद एकम के भाई दर्शन ने बताया कि बीत आठ माह पहले शराब पीनी छोड़ दी थी।
विज्ञापन

5 of 12
Mohali murder - फोटो : अमर उजाला
प्रताड़ित करती थी सीरतः एसपी सिटी ने बताया कि एकम के पिता से पूछताछ की गई है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से एकम ढिल्लों माता-पिता से अलग पत्नी, बच्चों और सास के साथ रह रहा था। एकम शनिवार रात घर पर आया था और काफी परेशान था। सभी लोगों ने मिलकर खाना खाया था। इस बीच एकम ने बताया था कि पत्नी उसे प्रताड़ित करती है। घर में क्लेश होने के कारण वह परेशान था।
विज्ञापन

6 of 12
सूटकेस में शव
नौकरी छुड़वा दी थीः पिता और भाई ने बताया कि परिजनों ने बताया कि एकम पहले असम में नौकरी करता था। पत्नी ने वह नौकरी छुड़वा दी थी। इसके बाद वह चंडीगढ़ स्थित एक होटल में काम करने लगा था, लेकिन पत्नी ने वह भी छुड़वा दिया। उसके बाद वह बी-वन में रहने लगा था। एकम इस बात को लेकर काफी परेशान था और रोने लगा था। यह कहकर एकम अपने घर के लिए वहां से निकल गया था।
विज्ञापन

7 of 12
Mohali murder
शराब पीती थीः एसपी सिटी ने बताया कि एकम की बुआ जसबीर कौर ने कहा कि सीरत काफी शराब पीती थी और एकम को तंग करती थी। सीरत ने जो हरकत की है, इसके लिए उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। पता चला है कि सीरत की अपने भाई से नहीं बनती थी, इसके बाद मामा ने ही सीरत की शादी करवाई थी। सीरत के पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद मामा अजीत इंदर सिंह मोफर ने ही सीरत को पाला और एकम से शादी करवाई।

8 of 12
Mohali murder
यूं हुआ खुलासा: सीरत अपनी मां के सा​थ सूटकेस को कार में रख रही थी, लेकिन सूटकेस भारी होने के कारण मुश्किल हो रही थी। इस बीच एक ऑटो वाले को सहयोग के लिए उन्होंने बुलाया। बैग कार में रखने के दौरान ऑटो चालक के हाथ में खून लग गया। इसके बाद वह मौके से चला गया और फेज-3बी1 की मार्केट में खड़ी पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मी को इस बारे में बताया।

9 of 12
Mohali murder - फोटो : अमर उजाला
पिता की मौजूदगी में खोला बैगः एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो सीरत और उसकी मां वहां से फरार हो चुकी थीं। इसके बाद पुलिस ने मृतक के भाई और पिता की मौजूदगी में गाड़ी खोली। इस दौरान कार में खून फैला हुआ था। पुलिस ने अटैची को बाहर निकाला और उसे खोलकर चेक किया तो उसमें से ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जसपाल सिंह ढिल्लों के बेटे एकम (40) का शव बरामद हुआ।

10 of 12
करोड़ों के सिटरस स्कैम का आरोपी था एकम - फोटो : अमर उजाला
चाबी गुम होने से चूक हुईः पता चला है कि शनिवार रात 11 बजे हत्या के बाद गाड़ी में डालकर एकम के शव को नहर में फेंकने जा रहे थे। इस दौरान कार की चाबी गुम हो गई। इस कारण वह रात में नहीं जा पाए। सुबह में जाने के दौरान उनकी पोल खुल गई। वहीं घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए मिले, पर इनमें से कोई कैमरा नहीं चल रहा था। अगर चलते होते तो सारी वारदात उनमें कैद हो जाती।

11 of 12
सूटकेस में शव
सास साथ में रहती थीः जानकारी के अनुसार, एकम फेज-3बी1 में कोठी नंबर 116 में करीब 15 दिन से रह रहे थे। इससे पहले वह चंडीगढ़ में रहते थे। यहां पर वह पत्नी सीरत, बेटे गुरनिवास सिंह ढिल्लों (11) और बेटी हुमायरा (6) और सास जसविंदर कौर के साथ रहते थे। एकम ढिल्लों आजकल स्टोन क्रशर और कंस्ट्रक्शन का काम करता था। मौजूदा समय में नया गांव में उसका काम चल रहा था।

 
विज्ञापन

12 of 12
Mohali murder
सबूत मिटाने की कोशिश कीः सीरत ने वारदात को अंजाम देने के बाद कमरे में पड़े खून के निशान साफ किए। एकम की हाइट करीब छह फुट तीन इंच थी। जब पुलिस ने अटैची खोला तो वह निक्कर और टी शर्ट पहना हुआ था और उसे फोल्ड कर अटैची में रखा गया था। साथ ही अटैची की बेल्ट बांधी हुई थी। वहीं मृतक के चेहरे और हाथों से खून बह रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें