फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान का झंडा फूंकने पर फगवाड़ा में चले पत्थर, बढ़ा तनाव, तस्वीरें

Sat, 23 Jul 2016 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
फगवाड़ा में शिवसेना और अल्पसंख्यकों में पत्थरबाजी और तनाव - फोटो : अमर उजाला
मस्जिद के सामने दो दिन पहले पाकिस्तान का झंडा फूंकने के मामले में शुक्रवार को शिवसेना और अल्पसंख्यक समुदाय भिड़ गए। जमकर पत्थरबाजी हुई। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 8
फगवाड़ा में शिवसेना और अल्पसंख्यकों में पत्थरबाजी और तनाव - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के फगवाड़ा में हुई इस भिड़ंत के दौरान दोनों गुटों की ओर से हथियार लहराए गए। इस दौरान सिख और दलित समुदाय भी अल्पसंख्यकों के हक में आ गए। पथराव में पुलिस कर्मचारियों समेत छह लोगों को हल्की चोटें आई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। देर शाम  खबर लिखे जाने तक शिवसैनिक हनुमानगढ़ी में और अल्पसंख्यक समुदाय मस्जिद में जमा था। पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर रही है।
विज्ञापन

3 of 8
फगवाड़ा में शिवसेना और अल्पसंख्यकों में पत्थरबाजी और तनाव - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार बुधवार को शिवसेना (बाल ठाकरे) की तरफ से मस्जिद के बाहर पाकिस्तान का झंडा फूंका गया था। इसके विरोध में शुक्रवार को अल्पसंख्यक समुदाय की तरफ से रोष मार्च निकाला जाना था। फगवाड़ा के एसपी अजिंदर सिंह, नायब तहसीलदार मनबीर सिंह ढिल्लों और सिटी थाना प्रभारी रमनदीप मस्जिद पहुंचे। उन्होंने मौलाना उब्बैस उर रहमान, गुलाम सरबर सबा और काशिफ रहमान के साथ बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया। इस पर समुदाय के लोगों ने सहमत होकर प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा।

4 of 8
फगवाड़ा में शिवसेना और अल्पसंख्यकों में पत्थरबाजी और तनाव - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान शिव सेना (बाल ठाकरे) के कार्यकर्ता हनुमानगढ़ी से बाइक पर हाथ में झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए वहां से निकले। सराए रोड से होकर नाईयां चौक के पास उन्होंने दोबारा मस्जिद की ओर जाने का प्रयास किया। पुलिस प्रशासन ने उनको रोका लेकिन वह मस्जिद के पास चौक में पहुंच गए। उन्होंने वहां पाकिस्तान का झंडा फूंका और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नारेबाजी की। शहर में मार्च करने के बाद प्रदर्शनकारी फिर मस्जिद की तरफ आ गए। इसी दौरान मस्जिद की तरफ से किसी ने हूटिंग की।
विज्ञापन

5 of 8
फगवाड़ा में शिवसेना और अल्पसंख्यकों में पत्थरबाजी और तनाव - फोटो : अमर उजाला
अल्पसंख्यक समुदाय का आरोप है कि इसके बाद शिवसेना की तरफ से पथराव किया गया, जिसमें शाही इमाम मौलाना उब्बैस उर रहमान को चोट आई। इस पर नमाज पढ़ने आए लोग इकट्ठे हो गए। उनके समर्थन में अकाल स्टूडेंट फेडरेशन और दलित समुदाय के कार्यकर्ता भी आ गए। दोनों तरफ से पुलिस के सामने ही हथियार लहराए गए और पत्थरबाजी की गई। इस हंगामे के दौरान एक एसएचओ की वर्दी फट गई और एक अधिकारी को चोट आई। एक पुलिस मुलाजिम, एक राहगीर, शिवसेना के दो तीन कार्यकर्ता, दो फोटोग्राफरों को भी मामूली चोटें आई। कुछ घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

6 of 8
फगवाड़ा में शिवसेना और अल्पसंख्यकों में पत्थरबाजी और तनाव - फोटो : अमर उजाला
विवाद के दौरान शिव मंदिर दामोदर दास नाईया वाला चौक पर भी पथराव किया गया। अल्पसंख्यक समाज ने साफ किया वे पाकिस्तान या आतंकवाद के साथ नहीं है और न उनको उनके साथ जोड़ा जाए। वे हिंदुस्तान के वासी है और इसके प्रति वफादार हैं। मौलवी रहमान ने विवाद के लिए शिव सैनिकों और करवल पर मामला दर्ज करने की मांग की वहीं शिव सेना के इंद्रजीत करवल ने मौलाना और अन्य पर कार्रवाई की मांग की। देर शाम तक दोनों पक्ष बैठकें कर अगली रणनीति तैयार करने में लगे हुए हैं। हिंदू सगंठन डीएसपी फगवाड़ा के सस्पेंशन की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 8
फगवाड़ा में शिवसेना और अल्पसंख्यकों में पत्थरबाजी और तनाव - फोटो : अमर उजाला
आईजी जालंधर जोन लोक नाथ आंगरा, फगवाड़ा के एसपी अजिंदर सिंह, डीएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल, डीआईजी राजिंदर सिंह, डीसी जसकिरण सिंह, एसएसपी राजिंदर सिंह जालंधर ग्रामीण, नवांशहर और फिल्लौर भी पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी लेकिन दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर विवाद को भड़काने का आरोप लगाते रहे। शिवसेना (बाल ठाकरे) और अन्य हिंदू संगठन हनुमानगढ़ी में तथा दूसरे पक्ष के लोग मस्जिद के आसपास जमा हैं। दोनों स्थानों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है।

 
विज्ञापन

8 of 8
फगवाड़ा में शिवसेना और अल्पसंख्यकों में पत्थरबाजी और तनाव - फोटो : अमर उजाला
जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना उब्बैस उर रहमान ने आईजी लोकनाथ आंगरा के सामने कहा कि शिवसेना ने रोष मार्च करते समय उन पर पत्थरबाजी की, जिसमें उन्हें चोट आई। दूसरी तरफ शिव सेना (बाल ठाकरे) के उपाध्यक्ष इंद्रजीत करवल और हिंदू सुरक्षा समिति के दीपक भारद्वाज ने आरोप लगाया कि पुलिस की शह पर सिख युवकों ने उन पर हमला किया। करवल ने डीएसपी फगवाड़ा कंवलप्रीत सिंह चाहल पर आरोप लगाया कि उन्होंने जानबूझ कर उनको घेर कर लाठीचार्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें