फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतनी बेरहमी नहीं देखी, 'दरिंदा' बोला- बच्ची को इंजेक्शन दिया, 3 बार रेप और फिर रेत दिया गला

Fri, 08 Jun 2018 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर/खिजराबाद
विज्ञापन
1 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
7 साल की मासूम ने क्या-क्या नहीं सहा, इतने बेरहम तो जानवर भी नहीं होते। पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दरिंदगी के कई निशां देखे गए। घोड़े को काबू करने वाला इंजेक्शन दिया गया। फिर बच्ची के साथ तीर बार रेप किया गया। इस बीच मासूम को होश आया तो पहचान उजागर होने के डर से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेजधार हथियार से गला काटने और रेप होने की पुष्टि हुई है।
 
विज्ञापन

2 of 5
घटना स्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, होश में आने पर बच्ची ने कहा कि मुझे घर जाना है, अंकल घर ले चलो। लेकिन आरोपी देवी सिंह पर हैवानियत इतनी हावी थी कि उसे रहम नहीं आया। बच्ची को देखकर उसकी नियत डोल गई थी, तो वह बच्ची को उसके पापा के पास ले जाने की बात कहकर सुनसान जगह पर ले गया। उसने घोड़े को काबू करने के लिए लगाया जाने वाला इंजेक्शन लगाकर बच्ची को बेहोश कर उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

3 of 5
बच्ची से रेप और हत्या
तीन बार रेप करने के बाद पहचान उजागर होने के डर से चाकू से गला काटकर बच्ची की हत्या कर दी। मामला हरियाणा के यमुनानगर का है। खिजराबाद के गांव बेलगढ़ स्थित पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के फार्म हाउस में सात साल की मासूम बच्ची का शव बुरी हालत में मिला था। सर्च अभियान के दौरान पुलिस को बच्ची की डेडबॉडी से कुछ कदम दूर एक खाली सीरिंज मिली थी। इससे पुलिस को वारदात में किसी डॉक्टर या सहायक के शामिल होने का शक हुआ।

4 of 5
हत्या के बाद मौके पर जाते
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि फार्म हाउस के पशु चिकित्सक का सहायक देवी सिंह चोट का बहाना कर एक निजी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने उसे पकड़ कर पूछताछ की तो उसने हैवानियत की बात कबूली। मूल रूप से राजस्थान के जैसलमेर के भैंसड़ा गांव के देवी सिंह ने पुलिस को बताया कि वारदात के दिन उसने शराब पी रखी थी और वह लेटा हुआ था। इसी दौरान बच्ची पापा-पापा चिल्लाते आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
वह बाहर निकला तो बच्ची को देखकर उसके मन में बुरा ख्याल आ गया। वह बच्ची को सुनसान जगह पर ले गया और घोड़े को काबू करने के लिए लगाया जाने वाला इंजेक्शन बच्ची को लगा बेहोश किया और उससे दुष्कर्म किया। पहले सुबह 11:30 बजे, फिर दोपहर 2:00 बजे और रात 8:00 बजे उसने बच्ची से रेप किया। बच्ची उसकी पहचान उजागर न कर दे इसलिए उसने तीसरी बार दुष्कर्म के बाद चाकू से उसका गला काट दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें