फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकाम पुलिस : सीसीटीवी फुटेज के बावजूद नहीं सुलझा लूट का मामला, हताश दुकानदार ने उठाया बड़ा कदम  

Mon, 15 Mar 2021 11:01 AM IST
निवेदिता वर्मा अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
चंडीगढ़ में 22 माह बाद भी नहीं सुलझा लूट का मामला। - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ पुलिस की लापरवाही एक ज्वैलरी शोरूम मालिक पर भारी पड़ रही है। 22 महीने पहले चंडीगढ़ के सेक्टर-44 में दीवा डायमंड ज्वैलर्स के यहां हुई करोड़ों की लूट की वारदात को पुलिस अब तक सुलझा नहीं पाई है। शोरूम मालिक थाने के चक्कर काट-काटकर थक चुके हैं। पुलिस हर बार उन्हें आश्वासन देती है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा, लेकिन सच्चाई यह है कि पुलिस ने फाइल को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। पुलिस के पास वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी थी। इसमें आरोपियों के चेहरे भी दिख रहे थे। इसके बावजूद मामले का खुलासा नहीं हो पाया। वहीं इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खोल दी थी। दरअसल, जिस थाने के अंतर्गत यह लूट हुई थी, उसी थाने के एक इलाके में उस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैली को संबोधित करने आए थे। उनकी सुरक्षा के लिए पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात था। अब चंडीगढ़ के एसएसपी कुलदीप सिंह चहल कहते हैं कि हम अनसुलझे सभी मामलों की सूची तैयार कर रहे हैं। जल्द ही विशेष टीम तैयार कर सभी मामलों को दोबारा से खंगाला जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा आरोपी। - फोटो : फाइल फोटो
शोरूम बंद करते समय घुसे थे लुटेरे
वारदात 14 मई 2019 को रात करीब सवा आठ बजे हुई थी। सेक्टर-44/सी के एससीओ नंबर 250 स्थित दीवा डायमंड ज्वैलर्स के मालिक हर्ष बेदी (48) अपने शोरूम को बंद करने की तैयारी में थे। उसी दौरान तीन युवक उनके शोरूम में घुस आए और अंदर से शटर को बंद कर दिया। अंदर आते ही दो लुटेरों ने हर्ष पर पिस्टल तान दी, जबकि तीसरे ने सीसीटीवी के तार काट दिए। उसके बाद लुटेरों ने तिजोरी की चाबी मांगी। हर्ष के इंकार करने पर लुटेरों ने पिस्टल की बट से उनके चेहरे और आंखों पर वार किया। इससे हर्ष डर गए और कहा कि तिजोरी की चाबी बाहर खड़ी कार में रखी है। एक लुटेरा बाहर गया और चाबी लेकर आ गया। 
विज्ञापन

3 of 5
लूट मामले की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : फाइल फोटो
शोरूम के अंदर मिली थी एक आरोपी की नकली दाढ़ी
इसके बाद लुटेरे शोरूम से करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये के सोने व हीरे के गहने लूट लिए और हर्ष बेदी को रस्सी से बांधकर बाथरूम के अंदर बंद कर दिया। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे भाग निकले। बाद में हर्ष किसी तरह शटर के नजदीक पहुंचे और उसे पीटने लगे। आवाज सुनकर कुछ लोग आए और उन्हें बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान आरोपियों में शामिल एक युवक की नकली दाढ़ी शोरूम में अंदर गिरी पड़ी मिली थी। पीड़ित हर्ष बेदी का कहना है कि वारदात के एक महीने तक लगा कि पुलिस मामले को सुलझा लेगी, लेकिन उसके बाद पुलिस की कार्रवाई ढीली पड़ गई। अब तो मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस वारदात के बाद उन्हें काफी नुकसान हुआ है। इस वजह से उन्होंने अपना शोरूम भी बंद कर दिया है।   
 

4 of 5
लूट मामले की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : फाइल फोटो
पुलिस ने इन पहलुओं पर की जांच 
  • चंडीगढ़ पंजाब व हरियाणा के जेलों में बंद अपराधियों से पूछताछ की गई
  • शिकायतकर्ता से कई अपराधियों की पहचान करवाई गई 
  • वारदात स्थल के आसपास का मोबाइल डंप डाटा उठाया गया 
  • पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया 
  • शोरूम के कर्मचारियों के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की गई 
  • लूट के गहनों के इंश्योरेंस का रिकार्ड खंगाला गया
  • कोल्ड स्टोरेज के मालिक अजीत के घर हुई लूट के मामले को आपस में जोड़कर जांच की गई  
इन कारणों से अटकी जांच
  • सीसीटीवी में आरोपियों की पहचान न होना 
  • जेलों से इन अपराधियों का रिकार्ड न मिलना 
  • मोबाइल डंप डाटा से कोई सुराग न मिलना 
  • वारदात के बाद लुटेरे जिस वाहन से भागे, उसका सुराग न लगना
   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हर्ष बेदी। - फोटो : अमर उजाला
ये गहने लूट ले गए थे लुटेरे 
  • 168 सोने व हीरे की अंगुठियां
  • 125 कानों की बालियां
  • 20 ब्रेसलेट
  • 30 नोजपिन
  • 12 हीरे व सोने सेट हार
  • 16 जोड़ी कड़े
  • 40 पुरुषों की अंगुठियां
  • 30 चेन एक-एक तोले की
  • 70 कैरेट का हीरे का लूज
  • 30 हजार की नगदी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें