चंडीगढ़ में पूर्व महिला मेयर ने मनीमाजरा के होटल में चल रहे जिस सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करवाया, उसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 6
चंडीगढ़ के होटल में पूर्व मेयर ने पकड़ा सेक्स रैकेट
- फोटो : अमर उजाला
सेक्स रैकेट में पकड़ी गई युवतियों ने बताया कि वो मजबूरी में इस धंधे में आई। उनमें कोई दिल्ली से, कोई बिहार से तो कोई अमृतसर से यहां लाई गई है। जानकर हैरानी होगी कि यह महिलाएं एक दिन में 10 बार यह काम करती हैं और इसके बदले उन्हें एक हफ्ते के 10 से 15 हजार रुपये मिलते है।
विज्ञापन
3 of 6
चंडीगढ़ के होटल में पूर्व मेयर ने पकड़ा सेक्स रैकेट
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं के मुताबिक उनके बच्चे भी है। एजेंट के माध्यम से उन्हें चंडीगढ़ लाकर वेश्यावृत्ति करायी जाती थी। संचालक की ओर से एक ग्राहक से 3 हजार रुपये लिये जाते। साथ ही, खाने की व्यवस्था थी। दो हजार रुपये लिये जाने के बाद वे लोग खुद 15 सौ रख लेते थे और पांच सौ युवतियों को देते थे।
4 of 6
चंडीगढ़ के होटल में पूर्व मेयर ने पकड़ा सेक्स रैकेट
- फोटो : अमर उजाला
धनास से 20 दिन से लापता युवती को ढूंढने के लिए पूर्व मेयर पूनम शर्मा ने ये ट्रैप लगाया था। छापे में सुनीता तो नहीं मिली, लेकिन होटल में 4 लड़कियां मिली। लड़कियों ने बताया कि होटल मालिक और मैनेजर उनसे देह व्यापार करवाते हैं। वे उनको 10 हजार रुपये देते हैं। होटल से कई लड़कियां भाग गई हैं।
विज्ञापन
5 of 6
चंडीगढ़ के होटल में पूर्व मेयर ने पकड़ा सेक्स रैकेट
- फोटो : अमर उजाला
पूनम शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना थी कि धनास से लापता लड़की को मनीमाजरा के होटल मालिक के पास बेचा गया है। इसी के चलते वे यहां पर आई थीं। होटल के रूम नंबर 203 और 205 पहुंची तो उन युवतियों के साथ मौजूद शख्स भाग निकले। मौके से होटल मालिक फरार हो गया।
चंडीगढ़ के होटल में पूर्व मेयर ने पकड़ा सेक्स रैकेट
- फोटो : अमर उजाला
पूनम शर्मा के साथ कुछ युवक थे, जिन्हें नकली ग्राहक बनाकर भेजा गया था। होटल मालिक ने दो लड़कियां सप्लाई करने के लिए उनसे 2500 रुपए लिए। इसी दौरान पूर्व मेयर अपनी टीम के साथ यहां पहुंच गईं। लड़कियों ने भागने की कोशिश करने लगी लेकिन उनको पकड़ लिया गया। ज्यादातर युवतियां अनपढ़ हैं।