फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए, बस में हुए 'ब्लास्ट' के असली खलनायक से, 40 रुपये में धमाका

Fri, 10 Jun 2016 10:05 AM IST
मुकेश खुराना/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
फतेहाबाद बस ब्लास्ट का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद में दो दिन पहले चलती बस में हुए 'बलास्ट' के असली खलनायक से मिलिए, जो धमाके के बाद सुसाइड करने वाला था। देखिए, पूरी रिपोर्ट।
विज्ञापन

2 of 7
फतेहाबाद बस ब्लास्ट का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
दो दिन पहले भूना में बस में हुए बलास्ट की गुत्थी फतेहाबाद पुलिस ने सुलझा ही ली। फतेहबाद एसपी ओपी नरवाल ने पत्रकार वार्ता में पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मौके से फरार हुए आरोपी मुकेश निवासी जांडलीकलां को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुकेश ने कबूल किया है कि पोटेशियम नाइट्रेट विस्फोटक से भरी बोतल लेकर वही बस में चढ़ा था और उसकी जेब में रहते हुए ही विस्फोट हो गया था।
विज्ञापन

3 of 7
फतेहाबाद बस ब्लास्ट का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
15 लोगों के मरने की अफवाह से डर गया था: हादसे में मुकेश को भी काफी चोटें आई हैं। पुलिस पूछताछ में ये बात भी निकल कर सामने आई है कि इस हादसे के बाद आरोपी के गांव में बस विस्फोट में 15 लोगों के मरने की अफवाह भी फैल गई थी जिससे दुखी होकर आरोपी मुकेश के मन में दो बार सुसाइड करने का विचार भी आया। हालांकि परिजनों के जागते रहने के कारण वो इस दिशा में आगे नहीं बढ़ पाया। उसके खुद के कपड़ों में आग लग गई।

4 of 7
हरियाणा में ये इस साल चौथा बम धमाका
खेत में भागते हुए देखा था किसानों ने: मुकेश घबरा कर सामने के खेतों में भाग गया। खेतों में मुकेश ने कपड़े निकाले तो गांव के दर्शन और राजेंद्र ने उसे देख लिया और पुलिस की पूछताछ में सब बता दिया। एक महिला ने भी मुकेश को भागते देखा था। लीड मिलने के बाद पुलिस ने गांव में छानबीन की और आरोपी मुकेश के घर पर छापा मारा लेकिन उस वक्त वो घर पर नहीं मिला। लेकिन रात को तकरीबन 3 बजे पुलिस ने आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर ही लिया।
विज्ञापन

5 of 7
फतेहाबाद में चलती बस में धमाके का असली सच
40 रुपये का विस्फोटक लेकर आया था मुकेश: एसपी नरवाल ने बताया कि घटना से एक रात पहले ही मुकेश गांव के ही अनिल उर्फ लीला की परचून की दुकान से 20 रुपये का सल्फर एवं 20 रुपये का पोटेशियम नाइट्रेट लेकर आया था। आरोपी मुकेश गांव में तकरीबन 200 एकड़ जमीन पर फसल की आवारा जानवरों एवं पक्षियों से रखवाली करता है और इसी के लिए पोटाश का इस्तेमाल पिछले लंबे समय से लगातार करता आ रहा था।
विज्ञापन

6 of 7
हरियाणा में आज चौथा धमाका
घटना वाले दिन मुकेश सुबह पोटेशियम-सल्फर के मिक्स पाऊडर को छोटी बोतल में डालकर जेब में रखकर भूना आया। यहां पर राशन कार्ड से संबंधित काम सरकारी छुट्टी के कारण नहीं हो सका। इसके बाद मुकेश पुराने बस स्टैंड से निजी बस के पिछले दरवाजे की सीढिय़ों पर जाकर खड़ा हो गया। कुछ ही दूर चलने पर उसे गंधक की बदबू आई, लेकिन जब चेक किया तो सब ठीक था। बामुश्किल दो-तीन मिनट ही बीते होंगे कि उसकी जेब में रखी बोतल में विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फ्रेंड्स सोसायटी की बस जाखल से फतेहाबाद की ओर जा रही थी
पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाल ने बताया कि बस में ब्लास्ट होने के बाद जब आरोपी मुकेश अपने घर पहुंचा तो उसकी बीवी ने उससे कपड़ों के बारे में पूछा लेकिन आरोपी ने पड़ोसी से लड़ाई में कपड़े फटने की बात कही। मां-पिता के सामने सारी बात बता दी। एसएसपी के मुताबिक गांव में 15 लोगों के मरने की अफवाह से दुखी मुकेश ने दो बार सुसाइड का प्रयास किया, हालांकि आरोपी बोला कि उसने प्रयास नहीं किया लेकिन विचार जरूर किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें