हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के भतीजे अकांक्ष सेन के मर्डर केस में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है, क्योंकि मुख्य आरोपी अभी तक फरार है। जानिए क्या कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
2 of 6
अकांक्ष मर्डर केस
दरअसल, केस के मुख्य आरोपी बलराज सिंह रंधावा के खिलाफ सीबीआई ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। यह जानकारी सीबीआई ने मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में दी है। हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई पर स्टेटस रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं। आरोपों के अनुसार, 9 फरवरी को बूम बॉक्स कैफे के पीछे वीरभद्र सिंह के रिश्तेदार अकांक्ष सेन पर बीएमडब्ल्यू चढ़ा दी गई थी।
विज्ञापन
3 of 6
अकांक्ष सेन मर्डर केस
इस घटना को बूम बॉक्स में आए एक समूह द्वारा अंजाम दिया गया था, जिसमें तीन लड़कियां भी शामिल थीं। शिकायत के अनुसार, बलराज रंधावा गाड़ी चला रहा था और हरमेहताब रारेवाला उससे कह रहा था इसे टक्कर मारो और खत्म कर दो। पुलिस को दी शिकायत में कहा गया था कि अकांक्ष सेन पर जानबूझ कर गाड़ी चढ़ाई गई।
4 of 6
अकांक्ष सेन मर्डर केस
अकांक्ष सेक्टर-9 में ही रहता था और उसी सेक्टर में उसका एक दोस्त शेरा भी रहता था। घटना की रात को वह शेरा के पास ही रुका था। इस मामले में पेप्सू राज्य के पहले सीएम ज्ञान सिंह रारेवाला के पोते हरमेहताब सिंह रारेवाला को भी आरोपी बनाया गया था। पुलिस की गिरफ्त से बाहर होने के चलते उसे प्रोक्लेम अफेंडर घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
5 of 6
अकांक्ष सेन मर्डर केस
बता दें कि इस मामले में मुख्य गवाह बूम बॉक्स कैफे की मालिक अदम्या राठौर पहले ही गवाही दे चुकी हैं। मंगलवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान चंडीगढ़ प्रशासन ने हाईकोर्ट को बताया कि केस का ट्रायल जल्द ही पूरा हो सकता है। अब केवल दो गवाहों के बयान दर्ज किए जाने बाकी हैं।
पिछली सुनवाई पर जस्टिस राजन गुप्ता को बताया गया था कि बलराज रंधावा अभी तक पुलिस की गिरफ्त के बाहर है। हाईकोर्ट ने इस जानकारी के बाद सीबीआई को निर्देश दिए कि भले ही केस की जांच यूटी पुलिस कर रही है, लेकिन मुख्य आरोपी बलराज सिंह रंधावा फरार है। ऐसे में सीबीआई उसे पकड़ने में चंडीगढ़ पुलिस की मदद कर सकती है।