फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: ट्रक से टक्कर के बाद कार का निकला कचूमर, एसयूवी को काटकर निकाले शव

Mon, 19 Jun 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मलसीयां (जालंधर)
विज्ञापन
1 of 6
Jalandhar Accident
ट्रक से टक्कर के बाद जाइलो कार का कचूमर निकल गया। हादसे के बाद शव कार में ही फंस गए थे, देखिए
विज्ञापन

2 of 6
Jalandhar Accident
कपूरथला के नंगल लुबाना गांव से धार्मिक स्थान का दर्शन करने जा रहे जाइलो सवार चार लोगों की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। हादसा इतना खतरनाक था कि ड्राइवर और एक व्यक्ति को क्रेन की सहायता से एसयूवी  से काटकर निकाला गया। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Jalandhar Accident
पुलिस के मुताबिक  रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे नंगल लुबाना (कपूरथला) निवासी 11 लोग जाइलो पर सवार होकर लोहियां से मलसीयां की तरफ जा रहे थे।  उनको किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जाना था। इस दौरान गांव रूपेवाल के पास सामने से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक गलत ढंग से बने स्पीड ब्रेकर पर उछल कर बेकाबू हो गया और जाइलो से टकरा गया।

4 of 6
Jalandhar Accident
हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर मॉडल थाना शाहकोट के एसएचओ रूपिंदर सिंह, मलसीयां पुलिस चौक के इंचार्ज रघुवीर सिंह व एएसआई बलविंदर सिंह पुलिस टीम समेत पहुंचे। पुलिस ने कार को जीसीबी मशीन से काटकर उसमें बुरी तरह से फंसे चालक रणजीत सिंह और परमिंदर कौर को बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

5 of 6
Jalandhar Accident
सभी घायलों को राहगीरों ने निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, मगर वहां इलाज के दौरान दोनों बच्चों सुखदीप सिंह व जसप्रीत सिंह की मौत हो गई। अन्य घायलों गुरजिंदर कौर, गुरबचन कौर, गुरलीन कौर, करनवीर सिंह, बलजीत कौर, जुपिंंदरजीत सिंह व बलजीत कौर को शाहकोट अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जिन्हें बाद में जालंधर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौत - फोटो : file
मलसीयां पुलिस चौकी के इंचार्ज  बलविंदर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस की ओर से ट्रक और हादसाग्रस्त गाड़ी को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें