फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग कारोबारी दंपत्ति को हथियारों से काट डाला, बेटा पहुंचा तो ऐसे भागा हत्यारा

Tue, 07 Feb 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
अंबाला में कारोबारी और उसकी पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
बुजुर्ग कारोबारी दंपत्ति की उसी के घर में घुसकर हत्या कर दी गई, बेटा आवाज सुनकर पहुंचा तो देखिए क्या हुआ? 
विज्ञापन

2 of 6
अंबाला में कारोबारी और उसकी पत्नी की हत्या
महेशनगर इलाके की अशोक नगर कॉलोनी में रविवार अल सुबह अज्ञात बदमाश ने तेजधार हथियार से बुजुर्ग दंपति को काटकर मार डाला। उनके सिर, सीने और बाजू पर ताबड़तोड़ हमले किए गए। सिर और शरीर पर 11 गहरे कट के निशान हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
अंबाला में कारोबारी और उसकी पत्नी की हत्या
पुलिस को दी शिकायत में सुमित शर्मा ने बताया कि उसकी रामपुर-सरसेहड़ी में साइंस इंस्ट्रूमेंट की फैक्टरी है। वह और उसका भाई अमित शर्मा साथ सटे अलग-अलग मकानों में रहते हैं। उसके पिता वीरेंद्र कुमार शर्मा (69) और माता लता शर्मा (61) उसके बड़े भाई के साथ ही उसके घर के ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे और अमित ऊपरी मंजिल पर रहता है। शनिवार रात उनका परिवार बाहर खाना खाने गया था। देर रात लौटने के बाद सभी अपने कमरों में सोने चले गए। 
 

4 of 6
अंबाला में कारोबारी और उसकी पत्नी की हत्या
तड़के लगभग साढ़े चार बजे अमित ने चिल्लाते हुए उसे आवाज लगाई। जब वह अपने भाई के घर पहुंचा तो देखा कि उसके माता-पिता लहूलुहान पड़े थे। मां की मौत हो चुकी थी। पिता को तत्काल प्राइवेट अस्पताल में ले गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

5 of 6
अंबाला में कारोबारी और उसकी पत्नी की हत्या
दीवार फांदकर भागा हमलावर
अमित ने बताया कि उसके माता-पिता के कमरे से अचानक कुछ आवाजें सुनाई दीं। इस पर वह उठकर नीचे आया तो देखा कि एक व्यक्ति ड्राइंग रूम का दरवाजा खोलकर भाग रहा था। उसके पीछे भागने का प्रयास किया, लेकिन वो दीवार फांदकर दौड़ गया। कमरे में पहुंचा तो देखा कि हथियार के वार से उसके माता-पिता लहूलुहान हालत में बिस्तर पर पड़े थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंबाला में कारोबारी और उसकी पत्नी की हत्या
सूचना पर एसपी अंबाला, डीएसपी, सीआईए वन व टू, थाना प्रभारी महेशनगर ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस घटना से नाराज मोहल्लेवासियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

वारदात बड़ी है। क्राइम विशेषज्ञों की टीम को मामले को सुलझाने में लगा दिया गया है। सभी के बयान लिए जा रहे हैं। मौके का मुआयना कर लिया गया है। जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
-अभिषेक जोरवाल, एसपी, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें