फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और सनकी आशिक, GF ने की किसी और से शादी तो देखिए क्या हाल किया

Tue, 07 Feb 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
ITI कॉलेज की छात्रा का मर्डर - फोटो : अमर उजाला
भोपाल के सनकी आशिक को अभी कोई भूला भी नहीं था कि एक और सनकी आशिक सामने आ गया है, जिसने अपनी ही प्रेमिका का ये हाल कर दिया। तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 7
ITI कॉलेज की छात्रा का मर्डर
मामला हरियाणा के फतेहाबाद का है, यहां के गांव बनावाली के रहने वाले एक ITI कॉलेज के प्रेमी जोड़े की लव स्टोरी का खौफनाक खात्मा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार प्रेमिका की 4 दिन बाद शादी थी और प्रेमी पहले से ही शादीशुदा था, जोकि अब बाप बनने वाला है। 
विज्ञापन

3 of 7
ITI कॉलेज की छात्रा का मर्डर
हिसार की रहने वाली 19 साल की ITI कॉलेज की छात्रा रजनी शुक्रवार को सहेलियों को शादी का कार्ड देने की बात कहकर घर से निकली थी। तभी वह प्रेमी के साथ वहां से भाग गई। घर वापिस न आने पर रजनी के परिजनों ने फतेहाबाद के भट्टूकलां थाने में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। 

4 of 7
ITI कॉलेज की छात्रा का मर्डर
पुलिस ने छात्रा के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की लेकिन गत दोपहर बाद आदमपुर थाना पुलिस को गांव सदलपुर के समीप खेतों में एक युवती की लाश पड़े होने की सूचना मिली। आमदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश की शिनाख्त के प्रयास किए तो मृतका की शिनाख्त बनावाली से लापता ITI छात्रा रजनी के रूप में हुई। 
विज्ञापन

5 of 7
ITI कॉलेज की छात्रा का मर्डर
पुलिस ने जांच शुरू की तो परिजनों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि छात्रा का अपने गांव के ही संदीप नामक युवक से प्रेम-प्रसंग था। आरोपी युवक छात्रा के साथ ही आई.टी.आई. कॉलेज में पढ़ता है। पुलिस के अनुसार संदीप की शादी हो चुकी थी और वह पिता बनने वाला था जबकि दूसरी तरफ छात्रा की उसके परिजनों ने 8 फरवरी को शादी तय की हुई थी। 
विज्ञापन

6 of 7
ITI कॉलेज की छात्रा का मर्डर
पुलिस के अनुसार जांच और पूछताछ में पता चला है कि छात्रा शुक्रवार को संदीप के साथ ही आई.टी.आई. कॉलेज से भाग गई। उसके बाद संदीप ने उसके साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी। बाद में वह कॉलेज गया और हाजिरी लगाकर वापिस आते हुए उसने लाश को खेतों से घसीटते हुए रास्ते पर लाकर छोड़ दिया ताकि छात्रा की मौत का पता जल्द पुलिस और परिजनों को चल जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ITI कॉलेज की छात्रा का मर्डर
फिलहाल पुलिस का कहना है कि आरोपी संदीप के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें