फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवेरे काम पर निकले लोगों को ऐसे आई मौत, चीथड़े उड़े, तस्वीरें देख नहीं पाओगे

Wed, 08 Nov 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
1 of 8
ferozepur accident
धुंध और रफ्तार की वजह से ऐसा कोहराम मचा कि घायलों की चीखों से भगदड़ मच गई। बस खून से लाल हो गई और...
विज्ञापन

2 of 8
ferozepur accident
घने कोहरे के चलते पंजाब के फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव करि कलां में मंगलवार सुबह पंजाब रोडवेज की बस और ट्राले की भिड़ंत में दो शिक्षकों समेत पांच की मौत हो गई। हादसे में 35 लोग जख्मी हो गए, इनमें से सात की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

3 of 8
ferozepur accident
जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज की बस (पीबी05एल8223) छावनी बस अड्डे से मंगलवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे फाजिल्का के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में घनी धुंध थी। बस को परमजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह वासी फिरोजशाह चला रहा था। यात्रियों के अनुसार चालक काफी तेज बस चला रहा था। कंडक्टर ने उसे रफ्तार धीमी करने को कहा था, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। 

4 of 8
ferozepur accident
वहीं बस का हार्न भी खराब था। जैसे ही बस गांव करि कलां के पास पहुंची तो चालक ने आगे जा रहे एक वाहन को ओवर टेक करने का प्रयास किया। सामने से ट्राला आ रहा था। ट्राले वाले ने भी काफी दूर से ब्रेक लगानी शुरू कर दी थी, लेकिन बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह ट्राले से टकराने के बाद सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। 
विज्ञापन

5 of 8
ferozepur accident
हादसे में संगीत टीचर सुधीर कुमार ग्रोवर (43) निवासी बस्ती टैंका वाली फिरोजपुर, आईटीआई जलालाबाद इलेक्ट्रिकल इंस्ट्रक्टर अर्जुन सिंह (37) पुत्र जसवंत सिंह निवासी फिरोजपुर छावनी, बस चालक परमजीत सिंह, ट्राला चालक बूटा सिंह वासी सुनाम और एक अन्य की मौत हो गई। हादसे में बस सवार 35 लोग जख्मी हो गए। 
विज्ञापन

6 of 8
ferozepur accident
पंजाब के फिरोजपुर में सुबह पौने आठ बजे घनी धुंध में पंजाब रोडवेज की बस और ट्राले की भिड़ंत के बाद जख्मियों की चीख पुकार से गांव करि कलां में भगदड़ मच गई। ग्रामीण जख्मियों की मदद के लिए घटनास्थल की तरफ दौड़े और उन्हें विभिन्न वाहनों की मदद से फिरोजपुर, फरीदकोट और अमृतसर के अस्पतालों में पहुंचाया। 
विज्ञापन

7 of 8
Accident
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस चालक अपनी सीट से पीछे जाकर गिरा। वहीं हादसे के बाद मौके पर मंजर बेहद खौफनाक था। पूरी बस खून से लथपथ थी। लाशें बस की सीट और बस से बाहर लटकी हुई थी। जख्मी अमृतपाल सिंह ने बताया कि बस चालक परमजीत सिंह को कंडक्टर ने रफ्तार धीमे करने को कहा था लेकिन ड्राइवर ने उसकी कोई बात नहीं सुनी। 
विज्ञापन

8 of 8
फिरोजपुर में सड़क हादसा
मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा 
पंजाब सरकार ने मंगलवार को हादसे में मरने वाले के परिजनों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। जख्मियों का मुफ्त में इलाज किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें