दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ऑन लाइन ड्रग्स बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऑन लाइन ड्रग्स की पेमेंट भी आनलाइन करेंसी बिस्टकॉइन के जरिए होती थी। इनके कब्जे से 62 ग्राम ड्रग्स की टेबलेट बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
2 of 5
drugs
मुख्य आरोपी ने पहले इस ड्रग्स का सेवन करना शुरू किया और फिर ऑन लाइन बेचना शुरू कर दिया था। अपराध शाखा डीसीपी राजेश देव के अनुसार शाखा की नारकोटिक्स सेल को गिरोह द्वारा पार्टी ड्रग्स की ऑन लाइन सप्लाई करने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
3 of 5
गिरफ्तार
- फोटो : FILE PHOTO
सूचना के बाद सेक्टर-11 रोहिणी निवासी कमल कालरा को सेक्टर-13 रोहिणी से 29 अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से पार्टी ड्रग्स एक्सटेसी(एमडीएमए) की 100 गोलियां(42 ग्राम) बरामद की गईं।
4 of 5
arrest
आरोपी ने बताया कि वह एक व्यक्ति से मोबाइल पर बात कर ऑनलाइन गोलियां मंगाता था। वह अपने कई नाम संजय व उत्कर्ष बताता था। इसे बाद पुलिस टीम ने सेक्टर-11 द्वारका निवासी महेश गोयल को द्वारका से गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से 20 ग्राम एमडीएमए बरामद की गई। जबकि व्यवसायिक उपयोग के लिए 10 ग्राम एमडीएमए ही रख सकते हैं। इन्होंने बताया कि वह रेव पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई करते थे। एक्सटेसी योकेस व एमडीएमए केगोलियों केरूप में जानी जाती है।
महेश गोयल ने बताया कि चेन्नई में दोस्तों की रेव पार्टी में उसने पहली बार एक्सटेसी का इस्तेमाल किया था। यहां पर भी ड्रग्स ऑनलाइन मंगाई गई थी। ड्रग्स की एक अलग साइट है। यहां पर हर तरह की ड्रग्स उपलब्ध रहती है। कमल कालरा रेव पार्टियों में डीजे चलाने जाता था। डीजे चलाने के दौरान ही वह अपने ग्राहक बनाता था। रेव पार्टी के दौरान ही उसकी महेश गोयल से मुलाकात हुई थी।