बीएसएफ के रिटायर्ड कमांडेंट का पहले बेरहमी से कत्ल किया उसके बाद कातिलों ने खाना खाया और दूध भी पीया। देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
पंजाब के होशियारपुर में बीएसएफ कमांडेंट का कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
वारदात, होशियारपुर में हुई। जानकारी के अनुसार गांव श्रीह्पुर के रहने वाले बुजुर्ग दंपति पर वीरवार रात कुछ लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। इस हमले में बीएसएफ से रिटायर्ड कमांडेंट नरिंदर सिंह (70) की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घायल महिला फिलहाल दसूहा के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
3 of 7
पंजाब के होशियारपुर में बीएसएफ कमांडेंट का कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
मृतक की दो बेटियां निरपाल कौर और नरिंदर कौर शादीशुदा हैं जबकि उसका बेटा परविंदर सिंह पिछले कुछ साल से अपने परिवार के साथ अमेरिका में रह रहा है। मृतक की बेटी ने बताया कि उनका किसी से भी कोई झगड़ा नहीं था और न ही कोई पुरानी रंजिश थी। उनके अनुसार उनके घर की एक दीवार टूटी पड़ी थी।
4 of 7
पंजाब के होशियारपुर में बीएसएफ कमांडेंट का कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
टूटी दीवार की मरम्मत का काम चल रहा था। उसके पिता इस काम के लिए कुछ पैसे भी बैंक से लेकर आए थे। लूट की वजह से वारदात हो सकती है। कातिलों द्वारा यह कत्ल इतनी बेरहमी से किया गया है कि पूरे घर में खून ही खून बिखरा पड़ा था। परिवार वालों के अनुसार मृतक पहलवानी में एशिया में गोल्ड मैडेलिस्ट था।
विज्ञापन
5 of 7
पंजाब के होशियारपुर में बीएसएफ कमांडेंट का कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
घर के हर कमरे में पड़ा सामान कातिलों द्वारा खंगाला गया वहीं बाथरूम लौबी तथा कमरों में लगे खून के धब्बों से यह साफ़ जाहिर होता था कि कमाडैंट ने हत्यारों से मुकाबला करने की कोशिश की होगी। घर में देर रात कत्ल करने के बाद कातिलों ने घर में पड़ा खाना खाया और फ्रिज में पड़ा दूध भी पिया।
विज्ञापन
6 of 7
पंजाब के होशियारपुर में बीएसएफ कमांडेंट का कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
मृतक की पत्नी हरभजन कौर ने बताया की उसको भी कातिलों ने उसके द्वारा पहनी हुई सिक्खी किरपान से गला रेत कर कर मारने की कोशिश भी की थी। उसने बताया की कातिलों की गिनती 4 से 5 तक थी जो पंजाबी में बात कर रहे थे।
पंजाब के होशियारपुर में बीएसएफ कमांडेंट का कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
इस संबंधी एस पी डी कुलवंत सिंह हीर ने बताया की कातिल इस घटना को अंजाम देने के बाद मृतक की लाइसेंसी रायफल भी साथ ले गये हैं। पूछताछ के लिए घर में काम कर रहे 3 मजदूरों को पुलिस थाने लाई ती मगर उनके बारे में कुछ भी नहीं बोलने को पुलिस अधिकारी तैयार नहीं थे।