फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ना चाहती थी प्रेमिका, प्रेमी ने उठाया ऐसा घातक कदम, दोनों लाश में बदले

Sun, 28 Aug 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
बहस होने के बाद कार समेत नहर में कूदे युवक और युवती - फोटो : अमर उजाला
प्रेमी शादी करना चाहता था, जबकि प्रेमिका आगे पढ़ना चाहती थी। गुस्साए प्रेमी ने ऐसा घातक कदम उठाया दोनों लाश में बदल गए। तस्वीरों में पूरी रिपोर्ट।
विज्ञापन

2 of 5
बहस होने के बाद कार समेत नहर में कूदे युवक और युवती - फोटो : अमर उजाला
घटना, पटियाला के नजदीक भाखड़ा नहर पर हुई। शादी की बात पर हुई तकरार को लेकर गुस्से में आए प्रेमी ने कार को भाखड़ा में गिरा दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। यह खुलासा पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका के कार समेत भाखड़ा में छलांग लगाकर सुसाइड करने के मामले में जांच के बाद किया है।
विज्ञापन

3 of 5
बहस होने के बाद कार समेत नहर में कूदे युवक और युवती - फोटो : अमर उजाला
मामले के जांच अधिकारी एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि दोनों की लाशों का पोस्टमार्टम कराने के बाद वारिसों के हवाले कर दिया गया है। मामले में धारा 174 आईपीसी की कार्रवाई की गई है। युवक का नाम राहुल उर्फ लकी (26) और लड़की का नाम रूबल (23) था। दोनों में काफी समय से प्रेम संबंध थे।

4 of 5
बहस होने के बाद कार समेत नहर में कूदे युवक और युवती - फोटो : अमर उजाला
लड़की आगे पढ़ना चाहती थी और वह लगातार लड़के से इसलिए शादी करने से इनकार कर रही थी। वह कहती थी कि पढ़ाई पूरी करने के बाद ही वह उससे शादी करेगी। राहुल जल्द शादी के लिए जिद कर रहा था। बुधवार शाम ड्राइवर का काम करने वाला राहुल कार में रूबल को लेकर निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बहस होने के बाद कार समेत नहर में कूदे युवक और युवती - फोटो : अमर उजाला
दोनों में शादी की बात को लेकर तकरार हो गई और इसी बीच गुस्साए राहुल ने अबलोवाल पुली के पास भाखड़ा नहर में कार को गिरा दिया। नहर में कूदने से पहले रूबी और राहुल के बीच करीब आधा घंटा बहस हुई थी। देर शाम दोनों की लाशें कार समेत बरामद हो गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें