फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, 7 दिन पहले ब्याही दुल्हन ने पीएम से अपने ही पति के लिए क्यों मांगी फांसी?

Thu, 03 Aug 2017 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
सात दिन पहले ब्याही दुल्हन ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
पीएम साहब, मेरे पति को फांसी दे दो। यह मांग 7 दिन पहले ब्याही एक दुल्हन ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम लिखे पत्र में की है। जानिए क्यों?
विज्ञापन

2 of 7
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : WondersList
दरअसल, पंजाब के अमृतसर के पॉश इलाके ग्रीन एवेन्यू की 23 वर्षीय युवती ने पत्र में लिखा है कि उसका पति किसी पशु के समान है। उसने मेरी जिंदगी तबाह कर दी। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : डेमो फोटो
युवती ने लिखा कि पहले उसने शादी का झांसा देकर सात महीने यौन उत्पीड़न करने के बाद मुझे छोड़ दिया। उसके खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज करवाने के लिए पीड़िता को लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी, लेकिन रिजल्ट यह हुआ कि पुलिस के दबाव में पीड़िता को उसी दुराचार के आरोपी से शादी करने पर मजबूर किया गया। 

4 of 7
- फोटो : Demo Pic
पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने मंदिर में शादी की और उसे किराये के मकान में रखा और शादी के सातवें दिन ही फरार हो गया। बाद में पता चला कि यह उसकी चाल थी, शादी केवल बहाना था। उसने जेल जाने से बचने के लिए ही शादी की थी। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : DEMO Pics
शादी बीती सात जुलाई को थी। पीड़िता के मुताबिक अब सास-ससुर का कहना है कि हमने अपने बेटे को बेदखल कर रखा है। जबकि शादी मैं उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया था। मुझे अमृतसर पुलिस से अभी तक न्याय नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : DEMO Pics
बता दें कि युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ सात महीनों तक दुराचार का मामला दर्ज करने के आदेश पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव ने दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : Demo Pic
एसीपी ईस्ट प्रभजोत सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। युवती को इंसाफ मिलेगा। मैंने मामला महिला थाने को भेज दिया है। मामले की जांच के तहत कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें