पुलिस ने एक घर में छापा मारकर देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया। कई लड़कियों को रंगे हाथों दबोचा गया और देखिए उन्हें कमरे से कैसे निकाला गया?
विज्ञापन
2 of 6
सेक्स रैकेट
मामला हरियाणा के रेवाड़ी का है। पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया की स्पेशल टीम ने छापेमारी कर देहव्यापार गिरोह का भंडाभोड़ किया है। पुलिस ने मौके से पांच महिलाओं समेत 6 को काबू किया है। पता चला है कि पति काम चला जाता था तो महिला पीछे से ये काम करती थी।
विज्ञापन
3 of 6
सेक्स रैकेट
पकड़ी गई लड़कियों में से एक गुवाहाटी की रहने वाली है, जबकि एक यूपी की रहने वाली हैं। तीन महिलाएं रेवाड़ी शहर और आसपास की ही रहने वाली हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
4 of 6
सेक्स रैकेट
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि रानी नाम की 45 वर्षीय महिला अपने इस मकान में बाहर से महिलाओं को बुलाकर जिस्फरोशी का धंधा करती थी। रानी का पति रेहड़ी लगाता है। उसके घर से जाने के बाद यह महिला उक्त महिलाओं को बुला लेती थी और खुद भी धंधा करती थी।
विज्ञापन
5 of 6
सेक्स रैकेट
पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया ने बताया कि नई बस्ती में पतली गली में स्थित एक मकान पर देह व्यापार का धंधा किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। एसपी ने एएसआई विद्यासागर और सब इंस्पेक्टर बीना राणा की अध्यक्षता में एक टीम गठित की।
छापेमारी की पूरी कार्रवाई को पुलिस ने दो फर्जी महिला ग्राहक भेजकर अंजाम दिया। जैसे ही महिलाओं का सौदा हुआ, पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी को दबोच लिया।