सुसाइड से पहले फेसबुक पर ‘बाय-बाय लाइफ, फ्रेंड्स में सुसाइड कर रहा हूं, लिखने वाले अजय को बचाने कोई दोस्त नहीं आया, ब्लकि कमेंट करते रहे।
विज्ञापन
2 of 6
Karnal Suicide
- फोटो : amar ujala
हमेशा के लिए बाय’ लिखने वाले अजय को बचाने कोई नहीं आया और न ही किसी ने पुलिस या उसके परिजनों को सूचना देने की जहमत उठाई। बजाय इसके कोई ‘ओके’ कमेंट करता रहा तो एक ने तो ‘जल्दी जाओ’लिखा है। कुछ लोगों ने उससे सुसाइड का कारण पूछना चाहा है तो एकाध ने समझाने की कोशिश की..लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अजय कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे चुका था।
विज्ञापन
3 of 6
Karnal Suicide
- फोटो : amar ujala
आईटीआई छात्र अजय सोनी ने सुसाइड करने से पहले फेसबुक और व्हॉट्सअप पर बाय-बाय लाइफ का स्टेटस अपडेट कर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की छत से छलांग लगा दी। एक घंटे पहले स्टेटस अपडेट किया और उससे जुड़े लोगों ने कमेंट भी किए। उधर, जब इसकी सूचना उनकी बहन रेनू को मिली तो वह इससे सहन नहीं कर पाई और उसने जान दे दी। दोस्तों ने अजय के स्टेटस को हल्के में लिया और उससे कारण ही पूछते रहे।
4 of 6
Karnal Suicide
- फोटो : amar ujala
समय रहते इसकी सूचना पुलिस के कंट्रोल नंबर पर या परिजनों को दे देता तो शायद अजय की जान बच जाती। अस्पताल में पीड़ित बार-बार यही कहते रहे कि भगवान की करनी के आगे किसी की नहीं चलती। यह तो बहाने ही चलते रहेंगे। अजय ने फेसबुक और व्हॉट्सअप पर भी ‘माई लास्ट डे इन लाइफ’ स्टेटस अपडेट किया हुआ है। अजय के स्टेटस को हर किसी ने हल्के में लिया और जब सुसाइड की सूचना मिली तो अफसोस करने के अलावा उनके पास कुछ नहीं बचा था।
विज्ञापन
5 of 6
Karnal Suicide
क्या लिखा फेसबुक और व्हाट्सएप पर: अजय ने अपने फेसबुक पर अपडेट किया हुआ है कि बाय-बाय लाइफ, फ्रेंड्स में सुसाइड कर रहा हूं। इसलिए हमेशा के लिए बाय। इसके अलावा मोबाइल नंबर के व्हॉट्सअप पर 'माई लास्ट डे इन लाइफ, का स्टेटस अपडेट किया हुआ है। स्टेटस अपडेट करने के एक घंटे तक दोस्त लाइक और कमेंट करते रहे।
कमेंट और लाइक पर नजर
-एक दोस्त ने लिखा-जल्दी जाओ।
-अजय ने रिप्लाई किया ओके।
-दूसरे दोस्त ने लिखा अरे क्या हुआ? ऐसा मत कर भाई।
-जवाब दिया बाय।
-एक ने लिखा ऐसा नहीं करना चाहिए था। बहुत गलत किया तुमने।
-बहुत गलत किया तुमने सुसाइड करके।
-एक ने पूछ है क्या हुआ?