फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल खिलाड़ी की मां अफसर के पैरों में गिरी, मांगा बेटी के लिए इंसाफ

Tue, 23 Aug 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
नेशनल हैंडबाल प्लेयर ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर खून से सुसाइड लैटर लिखकर जान देने वाली नेशनल खिलाड़ी की मां ने अफसर के पैरों में गिरकर बेटी के लिए इंसाफ मांगा।
विज्ञापन

2 of 5
पटियाला की नेशनल खिलाड़ी पूजा ने फंदा लगाकर जान दी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को नेशनल हैंडबाल खिलाड़ी पूजा चौहान का अंतिम संस्कार कर दिया गया, जिसमें कालेज की तरफ से कोई भी नहीं पहुंचा। वैसे तो कालेज प्रशासन द्वारा सोमवार को पूजा की मौत के शोक में छुट्टी का ऐलान जरूर किया गया है। वहीं पूजा की मां एक अफसर पैरों में गिर गई और बेटी के लिए इंसाफ की मांग करने लगी।
विज्ञापन

3 of 5
मोदी को खून से पत्र लिखने के बाद नेशनल प्लेयर ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर पूजा के पिता प्रभु चौहान ने ऐलान किया है कि अगर सोमवार तक पुलिस ने कोच गिल को गिरफ्तार न किया तो कालेज के गेट के आगे धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूजा चौहान की मौत के लिए कोच गिल सीधे तौर पर जिम्मेदार है ऐसे में उसको सजा जरूर मिलनी चाहिए।

4 of 5
मोदी को खून से पत्र लिखने के बाद नेशनल प्लेयर ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
संस्कार पर पहुंचे एनआईएस के डिप्टी डायरेक्टर सलिल भटनागर ने कहा कि वह केंद्र सरकार की तरफ से परिवार के साथ दुख व्यक्त करने आए हैं, जहां तक मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्ति का सवाल है तो जो भी जिम्मेदार है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोदी को खून से पत्र लिखने के बाद नेशनल प्लेयर ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि हैंडबाल की खिलाड़ी पूजा चौहान ने गत दिवस अपने ही घर में आत्महत्या कर ली थी और पीछे एक सुसाइड नोट छोड़ गई थी, जिसमें कोच गिल पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया था। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस द्वारा कोच गिल के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें