दिल्ली से पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची 64451 पैसेंजर ट्रेन में वीरवार को उस समय धमाका हो गया जब ट्रेन को यार्ड में ले जाया जा रहा था। धमाका बोगी नंबर 30098 में रखी एक लावारिस बैटरी में हुआ और इसी के साथ आग लग गई। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन
2 of 6
पानीपत में ट्रेन में धमाका
- फोटो : amar ujala
हादसे में एक किशोर मामूली रूप से घायल हुआ। पुलिस ने शक के आधार पर उसको हिरासत में ले लिया है। रेलवे स्टेशन पर चार महीने पहले भी पैसेंजर ट्रेन में इसी तरह से धमाका हुआ था। उसमें आतंकी संगठन का हाथ पाया गया था। 64451 पैसेंजर ट्रेन को यहां से यार्ड में नौ नंबर लाइन पर खड़ा किया जा रहा था।
विज्ञापन
3 of 6
पानीपत में ट्रेन में धमाका
- फोटो : amar ujala
करीब 8:05 पर ट्रेन की बोगी नंबर 30098 में धमाका हुआ और आग लग गई। हादसे में 15 वर्षीय सूरज निवासी गोहाना रोड घायल हो गया। सूचना मिलते ही रेलवे के वैगन केअर सेंटर से टेक्नीशियन राजीव और गुलशन फायर सिलेंडर लेकर पहुंचे। उन्होंने आग पर काबू पाया। तब तक दमकल भी पहुंच गई।
4 of 6
पानीपत में ट्रेन में धमाका
- फोटो : amar ujala
पुलिस को कोच में एक बैटरी बरामद हुई है। इसी बैटरी में विस्फोटक सामग्री होने की आशंका जताई जा रही है। आरपीएफ और जीआरपी ने बैटरी और डिब्बे में मिली अन्य सामग्री को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। साइबर सैल प्रभारी होशियार सिंह और एफएसएल की टीम ने भी मौके से नमूने उठाए। देर रात मधुबन से भी बम निरोधक दस्ता पहुंच गया। डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे व एसपी राहुल शर्मा ने भी रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर तहकीकात की।
विज्ञापन
5 of 6
पानीपत में ट्रेन में धमाका
- फोटो : amar ujala
15 जनवरी को हुआ था धमाका: पानीपत रेलवे स्टेशन पर इससे पहले 15 जनवरी को पैसेंजर ट्रेन में रात करीब 8:10 मिनट पर जोरदार धमाका हो गया था, जिसमें एक बुजुर्ग महिला बाल-बाल बच गई थी। जीआरपी व आरपीएफ की जांच में इसमें आतंकी संगठन का हाथ होना पाया गया था।
राहुल शर्मा, एसपी पानीपत ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर एक पैसेंजर ट्रेन में धमाका होने की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और डिब्बे से कुछ सामान बरामद किया है। फिलहाल किसी तरह के बम या दूसरे धमाके के बारे में नहीं कहा जा सकता। यह सब जांच का विषय है और पुलिस जल्द ही जांच को पूरी कर लेगी।