फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाई मंत्री ने दिखाई गुंडागर्दी, मीडियाकर्मी को पीटा, देखिए तस्वीरें

Sun, 19 Jun 2016 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पेहोवा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
भाजपाई मंत्री कृष्ण बेदी ने मी​डियाकर्मी को पीटा - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राज्यमंत्री ने दिनदिहाड़े गुंडागर्दी दिखाते हुए पत्रकारों से अभद्र व्यवहार किया और एक मीडियाकर्मी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
भाजपाई मंत्री कृष्ण बेदी ने मी​डियाकर्मी को पीटा - फोटो : अमर उजाला
घटना कुरुक्षेत्र के पेहोवा की है। पिहोवा ब्लॉक समिति चेयरमैन के चुनाव के दौरान शुक्रवार को राज्य मंत्री कृष्ण बेदी और उनके समर्थकों पर एक न्यूज चैनल के पत्रकारों के साथ अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगा है। आरोप है कि मंत्री ने कैमरामैन के साथ गालीगलौच और धक्का मुक्की की। उनके समर्थकों ने कैमरामैन को पीटा और उसका कैमरा तोड़ डाला।
विज्ञापन

3 of 6
भाजपाई मंत्री कृष्ण बेदी ने मी​डियाकर्मी को पीटा - फोटो : अमर उजाला
ब्लॉक समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पद के लिए शुक्रवार को बीडीपीओ कार्यालय में चुनाव चल रहा था। लगभग सवा दो बजे राज्यमंत्री कृष्ण बेदी वहां आकर बीडीपीओ के साथ लगते सीडीपीओ के कमरे में बैठे तो पिहोवा विधायक जसविंद्र सिंह संधू चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने का आरोप लगा भीतर जाकर उनके साथ उलझ गए। बाद में बेदी सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस में चले गए।

4 of 6
भाजपाई मंत्री कृष्ण बेदी ने मी​डियाकर्मी को पीटा - फोटो : अमर उजाला
संधू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मंत्री चुनाव से जुड़े अधिकारियों और सदस्यों पर दबाव बनाने के लिए यहां बैठे थे। वह इसकी शिकायत चुनाव आयोग को करेंगे। इस पर बेदी की प्रतिक्रिया जानने के लिए न्यूज चैनल के पत्रकार विनोद सैनी और कैमरामैन जगीर मोर रेस्ट हाउस पहुंचे। सैनी और मोर का आरोप है कि जब उन्होंने बेदी से सवाल पूछा तो वह तैश में आ गए और गाली गलौच शुरू कर दी।
विज्ञापन

5 of 6
भाजपाई मंत्री कृष्ण बेदी ने मी​डियाकर्मी को पीटा - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उनके समर्थकों ने जगीर मोर पर हमला कर दिया। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी की भी मोर से धक्का मुक्की हुई। इस दौरान मीडियाकर्मी का कैमरा टूट गया। मंत्री जाते हुए उसका कैमरा भी साथ ले गए, क्योंकि उसमें हाथापाई के सबूत थे। उसके बाद कमरे से बाहर आने पर बेदी के सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को अलग-अलग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भाजपाई मंत्री कृष्ण बेदी ने मी​डियाकर्मी को पीटा - फोटो : अमर उजाला
मैं रेस्ट हाउस में आराम कर रहा था। इसी दौरान दो पत्रकार गनमैन को धक्का देकर कमरे में घुस गए और बेवजह सवाल करने लगे। ऐसे में रेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने उन्हें बाहर निकाल दिया। इसके बाद क्या हुआ मुझे जानकारी नहीं है।
- कृष्ण बेदी, राज्य मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें