फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

तस्वीरें: BJP नेता बना दो सालों का कातिल, घर बुलाकर खेला खूनी खेल

Sat, 05 Nov 2016 04:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
1 of 10
जमीनी विवाद को लेकर बीजेपी नेता ने कत्ल किए दो साले
भाजपा नेता पर ऐसा खून सवार हुआ कि अपने ही दो साले कत्ल कर दिए। अपने ही घर में उसने वो खूनी खेल खेला, देखने वालों की रूह कांप गई।

2 of 10
जमीनी विवाद को लेकर बीजेपी नेता ने कत्ल किए दो साले
घटना हरियाणा के सोनीपत की है। भाजपा नेता फूल खरब ने राजीव कॉलोनी स्थित अपने घर में आए दो सालों को गोलियों से भून डाला, जबकि तीसरे साले की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, खरब की साली का बेटा भी गंभीर घायल हो गया। घायलों को दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

3 of 10
जमीनी विवाद को लेकर बीजेपी नेता ने कत्ल किए दो साले
शुक्रवार को खरब में अपनी कोठी में जो खूनी खेल खेला, उसकी तस्वीर बेहद भयानक थी। घर की दीवारें हत्याकांड को चीख-चीख कर बयां कर रही थीं। चारों तरफ खून ही खून बिखरा था। कस्सी, डंडे जगह-जगह पड़े हुए थे। बिखरे हुए सामान को देखकर लग रहा था जैसे पहले दंगल खेला गया हो।

4 of 10
जमीनी विवाद को लेकर बीजेपी नेता ने कत्ल किए दो साले
पुलिस ने लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि चीखने चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं, लेकिन अंदर कैसे जाते? सभी के सिर पर खून सवार था। युवक बचने के लिए इधर उधर भाग रहे थे। उन्हें बेरहमी से पकड़-पकड़कर मारा जा रहा था।

 

5 of 10
जमीनी विवाद को लेकर बीजेपी नेता ने कत्ल किए दो साले
हत्याकांड की खबर मिलते ही डीएसपी प्रदीप, डीएसपी आर्यन व सीआईए टीम मौके पर पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। पुलिस ने फूल खरब सहित 8-9 लोगों के खिलाफ हत्या तथा हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

6 of 10
जमीनी विवाद को लेकर बीजेपी नेता ने कत्ल किए दो साले
एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का जब मुआयना किया तो पाया कि वारदात से पहले उनकी खातिरदारी की गई है। बाद में किसी बात पर झगड़ा हुआ तो गोलियां चलाई गई हैं। हथियारों से ताबड़तोड़ हमले किए गए।

7 of 10
जमीनी विवाद को लेकर बीजेपी नेता ने कत्ल किए दो साले
हत्याकांड के पीछे करीब सवा तीन एकड़ की जमीन का विवाद बताया जा रहा है। दरअसल, भाजपा नेता फूल खरब की पत्नी बबीता बुटाना की रहने वाली है। बबीता उसकी बहन सुनीता, गीता ने अपने हिस्से की जमीन भाई राजबीर और नरेंद्र के नाम करवाई थी। इसे लेकर खरब नाराज था।

8 of 10
जमीनी विवाद को लेकर बीजेपी नेता ने कत्ल किए दो साले
शुक्रवार को राजवीर और नरेंद्र पुत्र महेंद्र एवं देवेंद्र पुत्र शमशेर तथा एक साली का लड़का सचिन किसी पुराने विवाद को निपटाने आए थे। इस दौरान फूल खरब और उसके साथियों ने चारों पर हमला कर दिया। इस हमले में राजबीर और देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

9 of 10
जमीनी विवाद को लेकर बीजेपी नेता ने कत्ल किए दो साले
दोनों मृतक सोनीपत के ही गोहाना क्षेत्र अंतर्गत बुटाणा के थे तो सचिन झज्जर जिले के जहांगीरपुर गांव का रहने वाला है। मृतक राजबीर पंजाब में कोच के पद पर कार्यरत था जबकि देवेंद्र गांव में ही दूध की डेयरी चलाता था। घायल नरेंद्र आस्ट्रेलिया में रहता है, उसको शुक्रवार को आस्ट्रेलिया लौटना था।
विज्ञापन

10 of 10
जमीनी विवाद को लेकर बीजेपी नेता ने कत्ल किए दो साले
बता दें कि फूल खरब भाजपा में युवा उपाध्यक्ष हैं। वह पहले इनेलो में भी रहा। करीब ढाई साल पहले उसने इनेलो छोड़ दी थी और भाजपा में शामिल हो गया था। वह भाजपा के कई बड़े नेताओं का करीबी है। कुछ दिन पहले ही उसे हरियाणा की युवा वर्किंगकमेटी में पदाधिकारी बनाया गया था।
Next
AU ऐप में पढ़ें