हाईवे पर एक बेकाबू टिप्पर ने ऑटो को रौंद दिया। हादसे में ऑटो के अंदर बैठे दोनों लोगों की मौत हो गई। मौके की तस्वीरें देखिए
विज्ञापन
2 of 6
Pinjaur Accidnt
घटना पिंजौर-नालागढ़ नेशनल हाईवे की है, जहां मंगलवार को देर रात पिंजौर ब्लॉक के गांव लोहगढ़ के पास तेज रफ्तार बेकाबू टिप्पर ने सामने से आ रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में ऑटो चालक और उसमें सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
3 of 6
Pinjaur Accidnt
मृतक ऑटो चालक बंटी उम्र (35) निवासी विश्वकर्मा कालोनी, पिंजौर के भाई मनीष शर्मा ने बताया कि उसका भाई ऑटो चलाता था। बंटी मंगलवार को रात करीब नौ बजे नालागढ़-पिंजौर हाईवे पर स्थित मढ़ावाला से ऑटो में एक सवारी को बिठाकर पिंजौर की ओर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब साढे़ दस बजे बंटी गांव लोहगढ़ के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार टिप्पर ने ऑटो को बुरी तरह टक्कर मार दी।
4 of 6
Pinjaur Accidnt
टिप्पर ऑटो को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। घटना में ऑटो एक छोटे से टुकड़े के रूप में सिमट गया। ऑटो चालक बंटी और उसमें बैठा युवक हरिओम (20) की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद शव ऑटो में बुरी तरह फंस गए। पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों के शव मुश्किल से निकाले। मूलरूप से मृतक ऑटो चालक बंटी, तहसील बैजोई, जिला संभल यूपी का निवासी था।
विज्ञापन
5 of 6
Pinjaur Accidnt
मढ़ावाला से ऑटो में पिंजौर आ रहे हरिओम, निवासी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के जीजा विजयपाल ने बताया कि हरिओम अभी अविवाहित था और वह पढ़ाई के साथ साथ फरीदाबाद में एक फैक्टरी में काम करता था। विजयपाल ने बताया कि रविवार को हरिओम मढावाला में उसके पास घूमने आया था। मंगलवार को रात करीब 9 बजे विजयपाल ने अपने साले हरिओम को मढावाला से ऑटो में बिठाकर पिंजौर भेजा। उसे रात को कालका स्टेशन से अलीगढ़ की ओर जाने वाली ट्रेन पकड़नी थी। विजयपाल ने बताया कि उसे पता होता तो वह कभी भी अपने साले को रात को न भेजता।
टिप्पर की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो को देख कर लगता है कि ऑटो में अगर एक से अधिक सवारी मौजूद होती तो उनका भी बचना मुश्किल था। क्योंकि ऑटो टक्कर के बाद इस तरह सिमट गया है कि जैसे किसी भारी चीज ने उसे पिचकाया हो।