प्यार के बदले प्यार ही मिले ये ज़रुरी नहीं...एक बेरहम प्रेमी ने अपनी ही गर्लफ्रेंड का सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया।
विज्ञापन
2 of 7
बठिंडा डांसर की हत्या
मंगलवार को गुजरात के गांव टिंबा निवासी युवक की ओर से दातर के साथ गला काटकर हत्या की जाने वाली मृतका नीशा उर्फ ज्योति का बठिंडा में अंतिम संस्कार कर दिया गया। फोन पर बातचीत करते हुए मृतका के पिता सुरजीत सिंह ने बताया कि उसकी बेटी पिछले काफी सालों से डासिंग का काम करती थी और उसके लिए वह अकसर ही पंजाब, हरियाणा, गुजरात व अन्य राज्यों में जाती थी।
विज्ञापन
3 of 7
बठिंडा डांसर की हत्या
पिता सुरजीत सिंह ने आरोपी हत्यारे प्रीतेश पटेल को फांसी की सजा दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि उसकी बेटी को आरोपी ने धोखे से सूरत में बुलाकर हत्या की है। उन्होंने बताया कि दो वर्ष पहले ही उसकी बेटी की जान पहचान सूरत निवासी प्रीतेश पटेल से हुई थी। मृतका के पिता अनुसार 26 दिसंबर को उनकी बेटी सूरत में आरोपी का जन्म दिन मनाने के लिए गई थी।
4 of 7
बठिंडा डांसर की हत्या
जहां से वह उसकी बेटी को एक जनवरी को पहले मुम्बई ले गया और वहां से दो जनवरी को उसकी बेटी व पटेल गुजरात में वापिस आ गए, जहां पर पटेल ने उसकी बेटी की बेरहमी से गला काट कर हत्या कर दी। जिस के बारे में उनहें सूरत की पुलिस ने सूचित किया था। वहीं कामरा पुलिस स्टेशन के अधिकारी करण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मृत्का के पिता की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफतार कर लिया है और आरोपी ने वारदात में जो दातर इस्तेमाल की थी वो भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
विज्ञापन
5 of 7
बठिंडा डांसर की हत्या
माडलिंग में अपना करियर बनाना चाहती थी मृत्का के पिता सुरजीत सिंह के अनुसार नीशा माडलिंग की दुनियां में अपना नाम चमकाना चाहती थी जिस के चलते वह शुरू से ही माडलिंग करती रही है। वहीं परिवारक सूत्रों के अनुसार माडलिंग में अपना नाम चमकाने के बाद नीशा ने बालीबुड में कदम रखना था। जिस के नीशा बहुत ज्यादा मेहनत कर रही थी।
विज्ञापन
6 of 7
बठिंडा डांसर की हत्या
अब मैं किसे कहूंगा नीशू पुत मृत्का के पिता सुरजीत ने बातचीत के दौरान कहा कि अब वह किसे नीशू पुत कहेगा। नीशा को घर में सभी प्यार से निशू कहकर भी बुलाते थे। मृतका के पिता ने मांग करते हुए कहा कि आरोपी को फांसी की सजा होनी चाहिए ।
आरोपी प्रीतेश पटेल ने पुलिस पूछताछ में पुलिस को बताया कि नीशा पर उसने दो करोड रूपए खर्च किए थे और उसका अफेयर किसी ओर के साथ चल रहा था । जिस की कामरा पुलिस पूरी गहराई से जांच कर रही है । पुलिस अधिकारी करण के अनुसार आरोपी के पास सूरत व गुजरात की अन्य जगहों पर काफी जायदाद है। आरोपी खेतीबाडी से भी जुडा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ने नशा कर ही नीशा का सिर दातर के साथ बेरहमी से कलम किया था।