पत्नी का रोकना-टोकना एक सीए पति को इतना बुरा लगा कि उसने अपने ही खास दोस्त के साथ मिलकर एक दिलदहला देने वाला मौत का प्लान बना लिया।
विज्ञापन
2 of 6
Murder
मामला पंजाब के बठिंडा का है। जहां आईजी बठिंडा मुखविंदर सिंह छीना ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में कमला नेहरू कालोनी में हुए कानिका हत्याकांड का खुलासा किया। आईजी ने बताया सीए अनिल गुप्ता ने वारदात से करीब पांच दिन पहले अपने दोस्त को अपनी पत्नी की हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दी थी।
विज्ञापन
3 of 6
हत्या
योजना के अनुसार शनिवार को राकेश कुमार सीए के घर में दाखिल हुआ और उसकी पत्नी कनिका की की पहले गला घोट कर हत्या कर दी और हत्या करने के बाद उसके गले पर चाकू से वार किए थे। राकेश ने घटना को लूट में तबदील करने के लिए सीए के कहने पर उसके घर की अलमारी से जेवर ओर नगदी चुराई थी।
4 of 6
हत्या
- फोटो : DEMO Pics
आई जी ने खुलासा किया कि सीए जुआ खेलने व शराब पीने का आदि था। इसका उसकी पत्नी विरोध करती थी। इसके चलते सीए ने पत्नी की हत्या कराई। आईजी ने बताया कि आरोपी राकेश सीए के घर में लगे डीवीआर को उखाड़ कर ले गया था, जिसे उसने नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन
5 of 6
पुलिस ने डीवीआर बरामद कर लिया है। आईजी ने बताया कि सीए ने पुलिस को झूठी सूचना दी थी कि लुटेरे पंद्रह लाख रुपये के जेवर लूट कर ले गए है। हकीकत में जेवर सीए ने कुछ दिन पहले अपने कार्यालय में ही रख लिए थे। पुलिस ने पआरोपियों से जेवर के गहने व वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।
कर्ज उतारने के लिए की हत्या
कर्ज उतारने के चक्कर में राकेश ने कनिका की हत्या की सुपारी ली थी। पुलिस अधिकारी ने बताया पूछताछ में राकेश ने बताया वह और सीए अनिल एक साथ जुआ खेलते थे। इस दौरान उस पर अनिल का करीब डेढ़ लाख रुपये कर्ज हो गया था। इस पर अनिल ने उससे कहा कि वह उसकी पत्नी कनिका की हत्या करते दे वह चार लाख रुपये उसे और देगा। कर्ज उतारने के चक्कर में वह अनिल की बातों में आ गया और उसकी पत्नी कनिका की हत्या कर दी।