एक सिंगर जो तीन दिन तक गायब रहती है फिर अचानक उसका शव मिलता है। पूरे मामले में अब पुलिस फंसती नजर आ रही है। देखिए कैसे?
2 of 7
Haryana Murder
हरियाणा में एक के बाद एक लोकगायिकाओं की हत्या होने से हड़कंप मच गया है। दरअसल, चार दिन पहले लापता हुई कलानौर की भजन गायिका ममता शर्मा (39 वर्षीय) की किसी ने गला काटकर हत्या कर दी। वीरवार दोपहर बाद उसका शव सीएम के गांव बनियानी के नजदीक गन्ने के खेत में मिला। ममता के बेटे ने 16 जनवरी को कलानौर थाने में ममता के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
3 of 7
Haryana Murder
उधर, शुक्रवार को ममता के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार ममता की हत्या वीरवार को ही हुई है। उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार से तीन वार किए गए हैं। बता दें कि 14 जनवरी को ममता सुबह साढ़े 8 बजे अपने साथी कलाकार मोहित के साथ कार में सवार होकर घर से गई थी। रास्ते में लाहली गांव के पास एक कार मिली, जिसमें सवार दो युवकों ने कहा कि ममता उनकी परिचित है। इसके बाद ममता दूसरी कार में बैठ गई। इसके बाद ममता का कोई सुराग नहीं लगा।
4 of 7
Haryana Murder
ममता शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। ममता के घरवालों के मुताबिक 14 जनवरी से लापता ममता शर्मा का मोबाइल नंबर 58 घंटे तक ऑन रहा, लेकिन पुलिस उसे ट्रेस करने में असफल रही।
5 of 7
Haryana Murder
वहीं मोबाइल के 58 घंटे तक ऑन रहने और पुलिस द्वारा 17 जनवरी को हत्या किए जाने की दलीलों के बीच अब सवाल उठ रहा है कि ममता शर्मा क्या 14 जनवरी को लापता होने के बाद 3 दिन तक जीवित थीं? इससे एक और अहम सवाल उठता है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है कि ममता इस बीच किन लोगों के साथ थीं।
विज्ञापन
6 of 7
Haryana Murder
ममता शर्मा के बेटे का कहना है कि रविवार सुबह ममता एक साथी कलाकार के साथ घर से निकली थीं। सिंगर के बेटे ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'मुझे लगता है कि पुलिस ने ज्यादा टाइम लिया नहीं तो मेरी ममी आज सही हालत में होतीं। 15 जनवरी को मैंने पुलिस में रिपोर्ट करवाई थी। पुलिस अगर समय पर कार्रवाई करती तो मां की जान बच सकती थी।'
फोन, रुपए अौर ATM कार्ड नहीं मिला
ममता के परिजनों का कहना है कि उसके पास एटीएम कार्ड, 7 हजार रुपए और मोबाइल फोन भी था, जो शव के पास नहीं बरामद हुआ है। हालांकि ममता के कानों में बाली, गले की चेन जरूर मिली थी। ऐसे में पुलिस का मानना है कि वारदात परिचित लोगों ने ही अंजाम दी गई लगती है। अगर लूटपाट के लिए वारदात होती तो जेवरात गायब मिलते।