फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर पर स्टूडेंट से जबरदस्ती संबंध बनाने का आरोप, छात्र बोला- मना करने पर देती थी धमकी

Sat, 29 Jul 2017 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुरा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
Student Rape - फोटो : Demo Pic
'टीचर जबरदस्ती नाजायज संबंध बनाने को कहती है, मना करने पर स्कूल से नाम काटने की धमकी देती है।'
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : Demo Pic
मामला पंजाब के राजपुरा का है, जहां घनौर के नजदीकी एक गांव के सरकारी हाई स्कूल की महिला शिक्षक पर बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र ने उसके साथ कथित तौर पर नाजायज सम्बध बनाने के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : डेमो फोटो
नाबालिग छात्र के पिता ने बताया कि महिला शिक्षक उसे बहला फुसला कर नाजायज संबंध बनाने के लिए दबाव बनाती है। उसने कई बार बेटे घर पर बुलाकर अनैतिक कार्य करने के लिए बाध्य किया। 

4 of 8
महिला टीचर पर लगे स्टूडेंट से संबंध बनाने का आरोप
ऐसा न करने पर उसने उसका स्कूल से नाम काट देने की भी बात कही। हमें इस बात का पता तब चला जब हमारे लड़के सारी बातें बताई। पिता के मुताबिक जैसे ही हमें इस बात का पता चला तो हम गांव के लोगों को लेकर स्कूल में पहुंचे तो महिला शिक्षक हम से बात किए बगैर पिछले दरवाजे से फरार गई। 
विज्ञापन

5 of 8
महिला टीचर पर लगे स्टूडेंट से संबंध बनाने का आरोप
इसके बाद हमने शम्भू थाना में शिकायत दर्ज करवाकर महिला शिक्षक पर कार्रवाई करने की मांग की। जांच अधिकारी एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि हमारे पास महिला शिक्षिका की ओर से नाबालिग छात्र के साथ किए जा रहे अनैतिक कार्यों की शिकायत आई है।
विज्ञापन

6 of 8
महिला टीचर पर लगे स्टूडेंट से संबंध बनाने का आरोप
पिछले दो दिनों से उक्त शिक्षिका से बात नहीं हो पा रही जब तक उनसे बात नहीं हो पाती तब तक हम कुछ भी बताने को असमर्थ हैं। थाना प्रभारी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : Demo Pic
आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कई शिकायतें मिली: सीईओ
सर्किल एजूकेशन अफसर (सीईओ) निशी जलोटा ने बताया हमें मामले की शिकायत मिली थी। हमारी टीम जांच करने पहुंची तो नाबालिग स्कूल के एक दर्जन से ज्यादा विद्यार्थियों के अलावा स्कूल स्टाफ की भी उक्त शिक्षिका के खिलाफ शिकायतें मिली हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : Demo Pic
टीम ने सारे दस्तावेज फाइल में लगाकर उच्चाधिकारियों के पास भेजने व जांच करने के बाद ही कार्रवाई करने की सिफारिश की है। वहीं स्कूल की वाइस प्रिंसिपल सरोज शर्मा से ने बताया कि स्कूल का स्टाफ व विद्यार्थी उक्त महिला शिक्षक से परेशान है। शिक्षा विभाग की टीम के स्कूल में पहुंचने पर कई विद्यार्थियों व स्टाफ ने लिखित शिकायत देकर अपनी बात विभाग तक पहुंचाई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें