फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से भाग कर शादी की, बाद में पता चला वो किन्नर है, जानिए फिर क्या हुआ?

Sat, 08 Jul 2017 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 9
child marriage
प्यार हुआ और जब परिवारवाले नहीं माने तो घर से भागकर शादी भी कर ली लेकिन बाद में पता चला कि जिससे शादी की है वो किन्नर है, जानिए फिर क्या हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
marriage
घटना पंजाब के जालंधर की है, जहां बस्ती शेख के तेज मोहन नगर में 30 अप्रैल की रात को हुए शम्मा हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर आरोपी पति नरिंदर मोहन को दिल्ली से काबू कर लिया है। आरोपी ने शम्मा की हत्या इसलिए की, क्योंकि शादी के बाद उसे पता चला कि वह किन्नर है। 
विज्ञापन

3 of 9
marriage
पूछताछ में नरिंदर ने बताया कि वह 2004 में गांव-गांव घूमकर कपड़ा बेचने का काम करता था। इस दौरान नंगल शामा में उसकी मुलाकात शम्मा से हुई और दोनों में प्यार हो गया।

4 of 9
मैरिज - फोटो : demo pic
नरिंदर ने बताया कि उन्होंने 2006 में भागकर शम्मा से शादी कर ली। शादी के बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी एक किन्नर है।
विज्ञापन

5 of 9
मैरिज - फोटो : getty images
इसके बाद वह घर को छोड़कर दिल्ली चला गया और वहां पर आटो चलाने लगा। इस बीच उसकी पत्नी शम्मा को पता चला तो वह उसके संपर्क में आ गयी और दबाव बनाने लगी।

 
विज्ञापन

6 of 9
व‌िवाह - फोटो : marriage
​करीब डेढ़ साल पहले वह दिल्ली से जालंधर तेजमोहन नगर शिफ्ट हो गया। यहां पर रहने लगा, लेकिन रंजिश में 30 अप्रैल को उसने शम्मा की गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में चाकू से गले पर वार कर दिये।
विज्ञापन

7 of 9
शादी, विवाह - फोटो : फाइल फोटो
डीसीपी जांच गुरमीत सिंह, एडीसीपी टू सुडन विजी व एसीपी वेस्ट कैलाश चंद्र ने बताया कि 30 अप्रैल की रात को तेज मोहन नगर में ऑटो चलाने वाले नरिंदर मोहन के घर उसकी पत्नी की लाश मिली थी। शम्मा का पहले गला घोंटा गया था, फिर गले पर चाकू से वारकर हत्या की गई थी।

8 of 9
गिरफ्तार - फोटो : gettty
पुलिस ने शम्मा की मां भोली के बयान पर उसके पति नरिंदर मोहन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। इसकी जांच तेजी से की जा रही थी। नरिंदर की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही थी। इस दौरान पुलिस को इनपुट मिले कि नरिंदर दिल्ली में छिपकर रह रहा है। 
विज्ञापन

9 of 9
Punjab Police
एडीसीपी सुडन विजी का कहना है कि इस मामले में नरिंदर की माता सुदेश रानी की भूमिका की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में उसका कोई रोल नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें