फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: जब रोडवेेज बस के नीचे आ गई कार, दरवाजे उखाड़ निकालनी पड़ी 5 लाशें

Tue, 03 Oct 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत/भिवानी
विज्ञापन
1 of 7
Accident
सोचिए उस कार का क्या हुआ होगा, जिसकी तेज रफ्तार बस से आमने सामने टक्कर हो जाए। कुछ ऐसा ही यहां हुआ और कार की हालत देखिए, 5 लोगों की जान भी चली गई।
विज्ञापन

2 of 7
Accident
हरियाणा में रोडवेज की बसें कॉल बनकर दौड़ रही हैं। इनकी तेज रफ्तार आए दिन किसी न किसी बेकसूर की जान ले रही है। रविवार को दो रोडवेज बसों की तेज रफ्तार ने सात लोगों की जिंदगी छीन ली। सोनीपत में झज्जर डिपो की बस ने एक कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन

3 of 7
Accident
सोनीपत जिले के गांव रोहट निवासी धर्मबीर (45), पत्नी आशा (41), भाई रघुबीर (48) भाभी मूर्ति (49) और भतीजे जितेंद्र (30) पुत्र जगबीर के साथ कार से बहादुरगढ़ के पास स्थित सोलदा गांव गए थे। सभी एक रिश्तेदार की मौत पर मातम मनाने गए थे। रविवार देर शाम सभी कार से लौट रहे थे। गांव से पहले तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी। इससे कार के परखच्चे उड़ गए।

4 of 7
Accident
हादसे में कार सवार परिवार के पांचों सदस्यों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार की अगली सीट पर बैठे लोगों को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रैक्टर से कार को बांधकर बस से अलग करना पड़ा। 

अगली स्लाइड में पढ़िए ​हरियाणा में हादसे क्यों खतरनाक हो रहे हैं...
विज्ञापन

5 of 7
Accident
हादसे क्यों खतरनाक हो रहे हैं...
- दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनने से कतराते हैं
- कार चालक सीट बेल्ट बांधना इग्नोर करते हैं
- रोडवेज या किसी भी वाहन चालक की ओवर स्पीड
विज्ञापन

6 of 7
Accident
हादसे क्यों खतरनाक हो रहे हैं...
- ट्रिप्पल राइडिंग भी बन रही है खतरनाक हादसों की वजह
- नशा कर ड्राइविंग करने से हादसों में बढ़ोतरी
- लावारिस पशुओं के कारण भी हादसे बढ़ रहे हैं
सड़क यातायात एवं राजमार्ग मंत्रालय के मुताबिक जारी आंकड़े
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Accident
6 सितंबर, 2017 को जारी आंकड़े
2016 में देश में 4,80,652 सड़क हादसे हुए हैं
हरियाणा में 11,234 सड़क दुर्घटनाएं, जो कुल हादसों का 2.3 फीसदी है
हरियाणा में 4901 लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई, कुल मौतों का 3.3 फीसदी है
2016 में 1,50,785 लोगों की मौत हुई, जो पिछले साल की तुलना में 3.2 फीसदी बढ़ी है
जनवरी से जुलाई 2017 तक 2,36,458 सड़क हादसे और 75,583 की मौत हुई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें