फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से परेशान हुआ व्यक्ति, बहन को बोला- मरने जा रहा हूं, सबकुछ इसे दे देना

Thu, 01 Jun 2017 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
पत्नी से परेशान होकर दी जान
एक व्यक्ति को उसकी पत्नी ने इस कदर परेशान कर दिया कि उसने मरने से पहले पत्नी के बारे में बहुत कुछ लिखा और बहन को मैसेज कर दिया, पढ़िए
विज्ञापन

2 of 8
man body
मैं पत्नी और वकील से परेशान होकर सुसाइड कर रहा हूं। बहन के व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर युवक पश्चिमी यमुना नहर में कूद गया। युवक की बाइक और मोबाइल सिटी सेंटर के नजदीक मिला। तीन दिन बाद शव ठसका पुल से मिला।
विज्ञापन

3 of 8
man body
कांसापुर की रामनगर कॉलोनी निवासी गगनदीप ने बताया कि उसके भाई वरिंद्र पाल (28) रविवार शाम माडल कालोनी स्थित अपनी बड़ी बहन के घर गया था। शाम के समय बहन को खाना बनाने के लिए कहा और घर से चला गया। कुछ देर बार बहन के व्हाट्सएप पर वरिंद्र का मैसेज आया कि मैं अपनी पत्नी और वकील से परेशान होकर सुसाइड कर रहा हूं। उसकी मौत का जिम्मेवार उसकी पत्नी और वकील हैं। उसकी बाइक सिटी सेंटर के पिछले गेट पर खड़ी है। मैसेज भेजने के बाद उसका नंबर बंद हो गया। बहन ने भाई के मोबाइल पर कई बार फोन किया, लेकिन फोन नहीं लगा।

4 of 8
man body
इसके बाद वह सिटी सेंटर के पिछले गेट गई तो वहां वरिंद्र की बाइक और मोबाइल मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। नहर में कूदने की आशंका पर परिजन नहर में तलाश कर रहे थे। बुधवार सुबह ठसका पुल के नजदीक एक युवक का शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। कुछ देर बाद वरिंद्र के परिजन पहुंच गये। उन्होंने शव की शिनाख्त वरिंद्र पाल के रूप में की। परिजनों का आरोप है कि वरिंद्र की मौत का जिम्मेवार उसकी पत्नी व एक वकील है। 
विज्ञापन

5 of 8
man body
शक के कारण ढाई साल पहले छोड़कर चली गई थी पत्नी 
वरिंद्र के भाई गगनदीप ने बताया कि वरिंद्र की शादी करीब सात साल पहले देहरादून निवासी महिला के साथ हुई थी। उनका एक बेटा भी है। उसका भाई डीजे का काम करता था और पत्नी उस पर शक करती थी। इसीलिए वह उसे छोड़कर चली गई। पिछले ढाई साल से उनका कोर्ट में तलाक का केस चल रहा था। वह पत्नी से परेशान था। इसलिए उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। 
विज्ञापन

6 of 8
man body
ये लिखा है मैसेज में 
मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी और उसका एडवोकेट है। उनके कारण मैं आत्महत्या कर रहा हूं और कोई भी कारण नहीं है। मेरा मोबाइल भी पैकेट में ही होगा। 
दीदी पहले तो मै आपका थैंक्यू करता हूं कि आप सब ने मेरा बहुत साथ दिया। पर मैं केस की सिचूएशन से बाहर नहीं आ पा रहा हूं। इसलिए बहुत सोच कर यह कदम उठा रहा हूं। मोनू भइया आपको हिसाब करके पैसे दे गये। जो भी पैसे दे गए वो अनुष्का को दे देना। उसे बोलना ले ले, तब मेरी आत्मा को शांति मिलेगी...
विज्ञापन

7 of 8
man body
मैंने उसके छह लाख देने हैं और अगर छह लाख से ज्यादा का हिसाब निकला तो वह आप रख लेना और अगर आपकी बाइक यमुना के पुल से चोरी हो गई तो पहले जीजा को न्यू बाइक दिलवाना फिर अनुष्का को पैसे देना। ओके थैंक्यू जीजू, आपने मेरा बहुत साथ दिया। ये गोल्ड भी सेल करके जो पैसे मिले वो भी अनुष्का को दे देना और जैसे ही ये मैसेज मिले तो यमुना के पुल से अपनी बाइक ले जाना। ओके। 
विज्ञापन

8 of 8
पत्नी से परेशान होकर दी जान
मोबाइल डिटेल निकलवाने के बाद होगी आगामी कार्रवाई 
जिस व्हाट्सएप नंबर पर सुसाइड के बारे में लिखा गया है, उसकी डिटेल निकलवाई जा रही है, ताकि सही जानकारी मिल सके। मामले में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया हुआ है। उसकी बहन के नंबर की जांच भी जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। 
- धर्मपाल, इंचार्ज, गांधी नगर चौकी, थाना फर्कपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें