इस बेटी के जज्बे को कीजिए सलाम, क्योंकि जो सपना पिता पूरा नहीं कर पाए, वो लड़की ने जिया और बन गई टीम इंडिया की विकेटकीपर। जानिए कौन है?
विज्ञापन
2 of 8
क्रिकेटर तानिया भाटिया
पिता इंटर यूनिवर्सिटी में क्रिकेट टीम में विकेट कीपिंग किया करते थे और आज उनकी बेटी उन्हीं से सीख कर भारतीय महिला टीम में विकेटकीपर बन गई। हम बात कर रहे है चंडीगढ़ की तान्या भाटिया की, जिनका चयन साउथ अफ्रीका टीम सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ हैं। वह विकेट कीपर कम बल्लेबाज हैं। नेशनल महिला टीम में शहर से चुनी गई तान्या एकमात्र खिलाड़ी है।
विज्ञापन
3 of 8
क्रिकेटर तानिया भाटिया
ऑल इंडिया वुमंस सलेक्शन कमेटी ने टीम की घोषणा बुधवार को की और तान्या को टीम में ले लिया। तान्या के साथ साथ पंजाब की स्टार हरमनप्रीत कौर भी टीम में हैं और उनके होने का तान्या को काफी फायदेमंद होगा। दोनों न सिर्फ अच्छी दोस्त हैं, बल्कि पंजाब के लिए कई बार साथ खेली भी हैं। वर्ल्ड कप कैंप में भी दोनों साथ ही रहीं हैं। अब तान्या के साथ-साथ उनके पिता का सपना भी पूरा हो गया है।
4 of 8
क्रिकेटर तानिया भाटिया
तान्या के पिता संजय भाटिया रणजी ट्रॉफी के संभावितों में रहे थे, लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था। उनकी बेटी पंजाब की सीनियर टीम की मेंबर हैं और ही साथ ही अब इंडियन जर्सी पहनकर मैदान में उतरेंगी। साउथ अफ्रीका में सीरीज 5 फरवरी से खेली जानी है। इसमें 5 वनडे और 3 टी-20 मुकाबले होंगे। बेटी के चयन पर भाटिया परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
5 of 8
क्रिकेटर तानिया भाटिया
पिता संजय भाटिया ने बताया कि उनकी बेटी सोमवार को चैलेंजर ट्राफी खेल कर शहर पहुंची थी और आज सुबह ही चेन्नई में होने वाले टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने के लिए रवाना हुई है। उन्हें बीसीसीआई से मेल आई कि तान्या का चयन साउथ अफ्रीका टीम के लिए भारतीय टीम में हुआ है। मेरी पत्नी सपना भाटिया ने तान्या को इस बात की सूचना फोन पर दी जब वह चेन्नई के लिए एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली थी।
विज्ञापन
6 of 8
क्रिकेटर तानिया भाटिया
भाटिया ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं तान्या की बड़ी बहन संजना भाटिया पीयू में लॉ कर रही है और छोटा भाई सहज सेक्टर -35 के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नौंवी कक्षा में पढ़ता और वह भी अंडर 14 क्रिकेट में विकेटकीपर की भूमिका निभाता है। बता दें कि एमसीएम डीएवी कॉलेज -36 में बीए सेकेंड ईयर में पढ़ने वाली तान्या भाटिया के पिता सिटी में बैंक में काम करते हैं।
विज्ञापन
7 of 8
क्रिकेटर तानिया भाटिया
वे अपने समय में क्रिकेट खेलते थे और इंटर यूनिवर्सिटी तक विकेट कीपर की भूमिका निभाते रहे हैं। बेटी तान्या ने भी पिता से विकेट कीपर के शुरूआती क्रिकेट के गुर सीखे और महज 7 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया। इसके बाद डीएवी स्कूल में युवराज सिंह के पिता योगराज और सुखविंदर बाबा से पांच साल क्रिकेट के गुर सीखे। इसके बाद तान्या ने जीएनपीएस -36 में क्रिकेट खेलना शुरू किया।
इस दौरान तान्या ने कई टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खुद को साबित किया। फिलहाल तान्या आरपी सिंह और जसवंत राय के पास क्रिकेट की कोचिंग ले रही है। वर्ष 2015 में भारत का दौरा करने वाली न्यूजीलैंड की ए टीम के खिलाफ तान्या को नेशनल टीम में जगह दी गई। पिछले साल दिसंबर में बांग्ला देश खिलाफ वनडे और टी -20 सीरीज में तान्या भाटिया को पहली बार जगह मिली थी।