जिससे प्यार करता था अपने हाथ से उसी का खून हो गया उसके बाद जो अंजाम हुआ वो उससे कहीं ज्यादा खौफनाक था। तस्वीरों में पूरी वारदात।
खून में रंगे प्यार का खौफनाक अंजाम, रूह कंपाने वाली तस्वीरें
2 of 7
प्रेम प्रसंग में युवक ने गाड़ी से प्रेमिका की बाइक में टक्कर मार दी। पिता व चाचा के साथ जा रही युवती की मौके पर ही मौत हो गई। युवती को मरा देख युवक ने बौखलाहट में चाचा को गोली मारी और स्वयं को भी गोली मार जान दे दी। गंभीर रूप से घायल युवती के चाचा व पिता को दिल्ली के निजी अस्पताल में दाखिल कराया है।
खून में रंगे प्यार का खौफनाक अंजाम, रूह कंपाने वाली तस्वीरें
3 of 7
यह सनसनीखेज वारदात हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा के खरखौदा-सोनीपत बाइपास पर घटी। दूसरी ओर युवक और युवती के शव पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिए हैं। सोनीपत के झरोठ गांव निवासी सुरेंद्र मोटरसाइकिल पर अपनी बेटी निधि व भाई विरेंद्र के साथ रोहतक से गांव जा रहा था।
खून में रंगे प्यार का खौफनाक अंजाम, रूह कंपाने वाली तस्वीरें
4 of 7
निधि रोहतक स्थित एमडीयू में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उसकी परीक्षा चल रही थी। पिता सुरेंद्र व चाचा वीरेंद्र रोहतक में निधि को पेपर दिलवाकर ही वापस लौट रहे थे। जब वे खरखौदा-सोनीपत मार्ग पर स्थित बाइपास से कुछ दूरी पर पहुंचे तो अचानक पीछे से एक क्रूजर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे वीरेंद्र और सुरेंद्र घायल हो गए, जबकि निधि की मौके पर ही मौत हो गई।
खून में रंगे प्यार का खौफनाक अंजाम, रूह कंपाने वाली तस्वीरें
5 of 7
इसी दौरान क्रूजर चालक भालोठ (रोहतक) निवासी देवेंद्र गाड़ी से उतरा और निधि को मरा देखकर वह बौखला गया। उसने गुस्साते हुए वीरेंद्र पर फायर कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गोली मारने के बाद उसने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने विरेंद्र और सुरेंद्र को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें रोहतक रेफर किया, लेकिन परिजन उन्हें दिल्ली एक निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
खून में रंगे प्यार का खौफनाक अंजाम, रूह कंपाने वाली तस्वीरें
6 of 7
निधि और देवेंद्र के शव सामान्य अस्पताल सोनीपत पहुंचाए गए। एसपी अशोक कुमार, डीएसपी प्रदीप कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा और कारतूस कब्जे में लिए हैं। बताया जा रहा है कि देवेंद्र शादीशुदा व दो बच्चों का पिता था, लेकिन झरोठ निवासी युवती से प्रेम करता था और विवाह करना चाहता था। लेकिन दोनों ओर से इसका विरोध हो रहा था।
खून में रंगे प्यार का खौफनाक अंजाम, रूह कंपाने वाली तस्वीरें
7 of 7
सूत्रों के अनुसार, देवेंद्र का झरोठा की रहने वाली निधि के साथ पिछले काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पहले से ही शादीशुदा भालौठ निवासी दीपक दूसरी शादी करना चाहता था। विरोध करने पर दीपक ने अपने ही परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। 15 दिन पहले दीपक के पिता बीरबल ने इसकी शिकायत रोहतक सदर थाने में दर्ज कराई थी।