दिल दहला देने वाली यह घटना चंडीगढ़ के सेक्टर-44 की है। यहां स्थित एक फ्लैट में रविवार को सुबह दरवाजे पर लगे मधुमक्खी के छत्ते को जलाने के चक्कर में घर में आग लग गई। घटना के दौरान तीसरी मंजिल पर आग के बीच मां और उसका तीन साल का बेटा लगभग बीस मिनट तक फंसे रहे।
विज्ञापन
खुद की लगाई भ्ायानक आग में मासूम संग घिर गईं मां तो...
2 of 6
पड़ोसियों ने मशक्कत से उन्हें बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने आधे घंटे के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित महिला पूजा ने बताया कि वह परिवार के साथ तीन साल से सेक्टर-44 स्थित हाउसिंग बोर्ड में किराये पर रहती है। उसके पति आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत हैं। वह खुद कोचिंग चलाती है।
विज्ञापन
खुद की लगाई भ्ायानक आग में मासूम संग घिर गईं मां तो...
3 of 6
दोपहर लगभग 11 बजे वह घर में खाना बना रही थी। उनके पति लोकेश दीवार की सफाई कर रहे थे। उन्होंने मकान के मेन गेट पर लगे मधुमक्खी के छत्ते को जलाकर हटाने की कोशिश की। वह मशालनुमा डंडे से छत्ते को जलाने लगे। अचानक मशाल से पास की वायरिंग में आग लग गई। आग तेजी से पहले बाहर वाले कमरे में फैली।
खुद की लगाई भ्ायानक आग में मासूम संग घिर गईं मां तो...
4 of 6
इस दौरान लोकेश का हाथ और पैर बुरी तरह झुलस गया। किसी को कुछ समझ में आता कि आग कमरे में रखे सोफा, बेड, व इन्वर्टर में फैल गई। जिससे बाहर निकले का रास्ता ब्लॉक हो गया। पूजा ने बताया कि वह अपने तीन साल के बच्चे को लेकर अंदर के कमरे से बालकनी की तरफ भागी।
विज्ञापन
खुद की लगाई भ्ायानक आग में मासूम संग घिर गईं मां तो...
5 of 6
तमाम कोशिशों के बाद भी वह बाहर निकलने में नाकाम रहे। करीब 10 मिनट में आग अंदर के दोनों कमरों, किचन और बाथरूम में भी फैल गई। अंत में उसने बच्चे को बालकनी की खिड़की से बाहर फेंककर उसकी जान बचाने की कोशिश की। इस दौरान गंभीर रूप से घायल लोकेश ने लोगों को मदद के लिए बुलाया। लोगों ने पूजा को तीसरी मंजिल से बच्चे को फेंकने से रोका और तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।
खुद की लगाई भ्ायानक आग में मासूम संग घिर गईं मां तो...
6 of 6
इस बीच कुछ पड़ोसियों ने अपनी हिम्मत दिखाई और कंबल ओढ़कर मां-बेटे को घर से बाहर निकाला। इसके बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने आधे घंटे के बाद आग पर काबू पाया। भयानक रूप से लगी आग से घर में रखा फ्रिज, कूलर, एसी, कपड़े, चूल्हे, लैपटॉप, एलईडी, दरवाजे, फर्नीचर व पूरा सामान जलकर खाक हो गया।