आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म 'PK' पर पंजाब के लुधियाना में बवाल हो गया। हिंदू संयुक्त मोर्चा और हिंदू न्याय पीठ ने बॉलीवुड फिल्म पीके के विरोध में मंगलवार को जमकर रोष प्रदर्शन किया। हिंदू संगठनों ने लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर आरती चौक में धरना देकर जाम किया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
आमिर खान की PK पर पंजाब में बवाल, तस्वीरें
2 of 5
फिल्म पीके में हुए देवी-देवताओं के अपमान के विरोध में हिंदू संयुक्त मोर्चा व हिंदू न्याय पीठ के नेतृत्व में शहर की कई संस्थाओं शिव सेना, पंजाब हिंदू सिख जागृति सेना, हिंदू मोर्चा, बजरंग दल, शिवरात्रि महोत्सव कमेटी, शिव सेना बाल ठाकरे, युवा जागृति मंच, शिव वेलफेयर सोसाइटी और शिव मंदिर ट्रस्ट संस्थाओं से जुड़े लोगों ने अपना रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
आमिर खान की PK पर पंजाब में बवाल, तस्वीरें
3 of 5
स्वामी चद्रेश्वर गिरी, रमेश्वर त्यागी, आनंद अत्तरी, पंडित अजय वशिष्ठ, सुनील मेहरा, राजीव टंडन प्रवीण डंग के नेतृत्व में फिल्म पीके में देवी देवताओं के अपमान के खिलाफ संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया गया। राजीव टंडन व प्रवीण डंग ने कहा कि सोमवार को ही जिला प्रशासन को पीके में आपत्तिजनक दृश्यों के बारे में बता उनको कटवाने के लिया कहा गया था और मंगलवार तक का अल्टीमेटम दे दिया था।
आमिर खान की PK पर पंजाब में बवाल, तस्वीरें
4 of 5
संगठनों के अल्टीमेटम पर प्रशासन ने मंगलवार सुबह तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके लिए अपनी आवाज जिला प्रशासन को सुनाने के लिए फिरोजपुर रोड जाम करना पड़ा है। वरुण मेहता ने कहा कि हर बार हिंदू समाज को ही टारगेट क्यों किया जाता है। देवी देवताओं पर कटाक्ष करने वाली फिल्मों को सेंसर बोर्ड कैसे पास कर देता है।
नेताओं ने केंद्र सरकार से समाज की भावनाओं का ख्याल रखते अलग से हिंदू सेंसर बोर्ड बनाने की मांग की। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि बुधवार सुबह तक आपत्तिजनक डायलॉग न निकाले गए तो मॉल में घुसकर फिल्म को बंद करवाएंगे। इसके लिए बुधवार को संगला वाला शिवाला में मीटिंग बुलाई गई है।