जिला कांग्रेस सम्मेलन के दौरान राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा के समर्थकों ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में ही जबरदस्त हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने पहले हुड्डा के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए कांग्रेस में मचा घमासान
2 of 5
नेताओं के भाषणबाजी के दौरान आम जनता इतने बोर हुए कि बीच में ही उठकर विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सभी को बैठने का इशारा करके उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए कांग्रेस में मचा घमासान
3 of 5
मंच पर बैठे प्रताप चौधरी, पार्षद भावना गुप्ता, पार्षद लिली बावा व सैलजा ग्रुप के अन्य नेता मंच से उठे और कार्यक्रम का बहिष्कार करके नारेबाजी करते हुए बाहर चले गए।
तस्वीरों में देखिए कांग्रेस में मचा घमासान
4 of 5
स्थानीय कांग्रेसी नेता जब कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे तो आम जनता इतने बोर हुए कि विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर की बातें सुनने आए हैं, न कि किसी और की।
सैलजा ग्रुप के नेताओं का कहना था कि मंच से गलत बयानबाजी की जा रही है। जिन नेताओं को हमने जीत दिलाई, प्रधान बनाया, अब वही कह रहे हैं कि पीठ में छूरा घोंपने वालों को बक्शा न जाए।