योग दिवस पर कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया और पुलिस से धक्कामुक्की की। हालांकि पुलिस ने करीब 100 नेताओं को हिरासत में ले लिया। चंडीगढ़ कांग्रेस प्रधान प्रदीप छाबड़ा और पूर्व मेयर पूनम शर्मा को हिरासत में ले लिया। पुलिस सभी को सेक्टर 39 के थाने लेकर गई।
विज्ञापन
2 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चंडीगढ़ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के कार्यकर्ता सेक्टर-35 के कांग्रेस भवन से निकलकर कैपिटल कॉम्प्लेक्स की तरफ पैदल प्रदर्शन करने के लिए निकले। कांग्रेस नेताओं ने पीएम मोदी को काले झंडे दिखाने की घोषणा कर रखी है। वहीं पुलिस की योजना है कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस भवन से बाहर ही नहीं निकलने दिया जाए।
विज्ञापन
3 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चंडीगढ़ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पानी के टेंडर भी मंगाए हैं। पुलिस को दलबल का भी प्रयोग करने के आदेश हैं। मालूम हो कि इससे पहले पिछले साल जब मोदी सेक्टर-25 में रैली करने आए थे तो कई कांग्रेस नेताओं को एक रात पहले ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
4 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चंडीगढ़ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
योग दिवस पर चंडीगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हंगामा करते कांग्रेसी।