देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर भाजपा मंत्री के आपत्तिजनक बयान पर कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। हरियाणा में जगह-जगह मंत्री के पुतले फूंके। सिरसा, सोनीपत, पानीपत, अंबाला सहित प्रदेश भर में जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जहां शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया वहीं कई स्थानों पर उनके पुतले भी फूंके गए।
विज्ञापन
देखिए, भाजपा मंत्री के खिलाफ कांग्रेसी उफान पर
2 of 4
रेवाड़ी में जहां पूर्व बिजली मंत्री कैप्टन अजय यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। पानीपत में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के दोनों मंत्रियों को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
देखिए, भाजपा मंत्री के खिलाफ कांग्रेसी उफान पर
3 of 4
सिरसा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने मौजूदा भाजपा सरकार ने जिस तरह से अपनी अव्यवहारिक नीतियों और गलतबयानी से लोगों को मानसिक रूप से परेशानी दी है, उसे जनता कभी माफ नहीं करेगी।