फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों पर 'लालपरी' ऐसी चढ़ी, कैंपस लहूलुहान

Tue, 24 Feb 2015 08:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) के अरावली हॉस्टल में रविवार देर रात को पुराने विवाद की रंजिश में छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर शराब की बोतलें बरसाईं। पांच घायल स्टूडेंट्स को जीएमसीएच-16 में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के आने के बाद दोनों गुटों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

छात्रों पर 'लालपरी' ऐसी चढ़ी, कैंपस लहूलुहान

2 of 6
रात को पुलिस जब सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची तो आईएएस की तैयारी करने वाले गुट के तीन लड़के और एक अन्य ग्रुप के दस लड़कों के बीच मारपीट चल रही थी। बोतलें बिखरी पड़ी थी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

छात्रों पर 'लालपरी' ऐसी चढ़ी, कैंपस लहूलुहान

3 of 6
पुलिस के अनुसार रात में एक गुट किसी दोस्त का बर्थ-डे पार्टी मना रहा था। इसी दौरान छात्रों का दूसरा गुट आया और कहासुनी करने लगा। दूसरे गुट में करीब 10 लड़के थे, जिनमें से तीन शराब के नशे में थे। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

छात्रों पर 'लालपरी' ऐसी चढ़ी, कैंपस लहूलुहान

4 of 6
हॉस्टल सूत्रों के अनुसार इससे पहले भी दोनों पक्ष आपस में कई बार लड़ चुके हैं। इस लड़ाई में सिर्फ हॉस्टल नहीं, बल्कि कुछ दूसरी यूनिवर्सिटी के छात्र इनके गुट में शामिल हैं। वहीं वारदात में शामिल दोनों पक्षों में से किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं करवाई। हालांकि वारदात के बारे में यूनिवर्सिटी को लेटर लिखकर दे दिया गया है।

विज्ञापन

छात्रों पर 'लालपरी' ऐसी चढ़ी, कैंपस लहूलुहान

5 of 6
वारदात के बाद पूरे हॉस्टल में शराब व बीयर की बोतलें व खून बिखरा हुआ था। करीब 100 बोतलों के अलावा सिगरेट के पैकेट भी मौके से बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों पर 'लालपरी' ऐसी चढ़ी, कैंपस लहूलुहान

6 of 6
सिक्योरिटी गार्ड हंसादत्त पांडे से शराब व बीयर की बोतलों के बारे में पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि हॉस्टल में अंदर जाने से पहले कड़ी चेकिंग के बावजूद छात्र अंदर कैसे लेकर जाते हैं। इसके बारे में उन्हें कुछ भी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें