पंजाब में शुरू हुए कबड्डी विश्व कप के खिलाफ जालंधर के कांग्रेसियों ने अनोखे ढंग से सरकार के सामने विरोध जताया।
विज्ञापन
देखिए, हंसते-हंसते कैसे 'लड़' पड़े कांग्रेसी?
2 of 6
नगर निगम जालंधर के कांग्रेसी पार्षदों ने शनिवार को बस स्टैंड के बाहर टूटी सड़क पर कबड्डी खेलकर कबड्डी विश्व कप का विरोध किया। कांग्रेसियों ने सरकार को चेताया कि कबड्डी पर करोड़ों रुपये बर्बाद किए जा रहे हैं लेकिन शहर की खस्ताहाल सड़कें ठीक नहीं करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
देखिए, हंसते-हंसते कैसे 'लड़' पड़े कांग्रेसी?
3 of 6
पार्षदों का कबड्डी मैच दोपहर बाद 3.30 बजे शुरू हुआ। मैच के दौरान कांग्रेसी पार्षद पवन कुमार ने खूब जोश दिखाया। कांग्रेसी पार्षदों को बीच सड़क पर कबड्डी खेलते देख वहां से गुजर रहे लोग भी वहां इकट्ठा हो गए।
देखिए, हंसते-हंसते कैसे 'लड़' पड़े कांग्रेसी?
4 of 6
वार्ड नंबर 37 के पार्षद एवं कांग्रेसी वरिष्ठ नेता जगदीश राज राजा और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजिंद्र बेरी ने कहा कि राज्य सरकार के पास विकास के लिए रुपये नहीं है लेकिन कबड्डी करवाने के लिए 17 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। शहर वासियों को कबड्डी देखने में रुचि नहीं है।
विज्ञापन
देखिए, हंसते-हंसते कैसे 'लड़' पड़े कांग्रेसी?
5 of 6
लोगों को विकास से मतलब है। हर रोज टूटी सड़कों पर आते जाते लोगों का बुरा हाल है लेकिन सरकार कबड्डी के उद्घाटन पर फिल्में सितारे बुलवाकर करोड़ों रुपये बर्बाद कर रही है। कबड्डी से पहले कांग्रेसी पार्षद ढोल की थाप पर नाचते नजर आए।
कबड्डी की दीवानगी इस कदर है कि प्रदेश में स्पोर्ट्स विंग के तहत खिलाड़ियों को दी जाने वाली डे-स्कॉलर डाइट स्कीम बंद कर दी गई है। खिलाड़ियों को 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से डाइट दी जाती थी जिसे 2014 से बंद कर दिया गया है।