5वें विश्व कबड्डी कप का रंगारंग आगाज शनिवार को जालंधर के श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में हुआ। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने झंडा लहराने की रस्म अदा कर विश्वकप का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
देखिए, 5वें विश्व कबड्डी कप का रंगारंग आगाज
2 of 10
हाकी के महान सितारे और तीन ओलंपिक खेल चुके बलबीर सिंह सीनियर ने विश्वकप की मशाल को रोशन किया। इससे पहले अर्जुन पुरस्कार विजेता पहलवान पलविंद्र सिंह चीमा मशाल लेकर स्टेडियम में दाखिल हुए।
विज्ञापन
देखिए, 5वें विश्व कबड्डी कप का रंगारंग आगाज
3 of 10
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि सरकार ने खिलाड़ियों को क्लास वन नौकरियां देने के अलावा लाखों रुपये इनाम में देकर सम्मानित किया है। पहली बार नाभा, बरनाला, महिता, सुलतानपुर लोधी और खन्ना में कबड्डी मैच होंगे। वह दिन दूर नहीं जब कबड्डी ओलंपिक, एशियन और कॉमनवेल्थ खेलों का हिस्सा बनेगी।
देखिए, 5वें विश्व कबड्डी कप का रंगारंग आगाज
4 of 10
कबड्डी विश्वकप में पुरुष वर्ग में 11 टीमें और महिला वर्ग में 8 टीमें भागेदारी कर रही हैं। पुरुष वर्ग की विजेता टीम को दो करोड़ रुपये, उपविजेता को एक करोड़ रुपये और तीसरे स्थान की टीम को 51 लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
देखिए, 5वें विश्व कबड्डी कप का रंगारंग आगाज
5 of 10
उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि साल 2016 के रियो ओलंपियन में पंजाबी खिलाड़ियों की गिनती सबसे अधिक होगी। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने सभी टीमों के खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
देखिए, 5वें विश्व कबड्डी कप का रंगारंग आगाज
6 of 10
दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और बोनी कपूर का बेटा अर्जुन दोनों पंजाब में एक साथ दिखे। साथ बैठे और डांस किया। देखिए, क्या है माजरा।
विज्ञापन
देखिए, 5वें विश्व कबड्डी कप का रंगारंग आगाज
7 of 10
चौंकिए मत, मामला था जालंधर के श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में 5वें विश्व कबड्डी कप का रंगारंग आगाज का।
देखिए, 5वें विश्व कबड्डी कप का रंगारंग आगाज
8 of 10
उद्घाटन समारोह के दौरान अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की स्टेज पर शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
देखिए, 5वें विश्व कबड्डी कप का रंगारंग आगाज
9 of 10
उद्घाटन समारोह के दौरान अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा
की स्टेज पर शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया।