फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एलान से सब हैरान: जो राम को लाए हैं...हम उनको लाएंगे... भजन सुन कांग्रेस पार्षद ने दिया इस्तीफा

Sun, 04 Dec 2022 07:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
राशि अग्रवाल ने कांग्रेस को कहा अलविदा। - फोटो : फाइल
इंसान का ह्रदय कभी परिवर्तित हो सकता है। ऐसा ही एक मामला पंजाब के लुधियाना में सामने आया है। यहां कांग्रेस की एक महिला पार्षद ने भजन सुनने के बाद इस्तीफा दे दिया। उनका यह इस्तीफा चर्चा में है। लुधियाना में शनिवार की रात एक धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया था। धार्मिक समारोह में भजन गायक कन्हैया मित्तल 'जो राम को लाए हैं... हम उनको लाएंगे' भजन गा रहे थे। इस भजन को सुनकर कार्यक्रम में आईं कांग्रेस पार्षद राशि अग्रवाल अचानक मंच पर पहुंची और कार्यक्रम को रोक कांग्रेस को अलविदा कहने का एलान कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
कांग्रेस पार्षद राशि अग्रवाल। - फोटो : फाइल
उनके इस एलान से लुधियाना के लोग हैरान है क्योंकि आयोजन धार्मिक समारोह का था। मगर मंच से पार्षद ने कांग्रेस छोड़ने की घोषणा कर दी। राशि अग्रवाल ने कहा कि वे कन्हैया मित्तल के बारे में ज्यादा नहीं जानती हैं लेकिल उनका भजन 'जो राम को लाए है... हम उनको लाएंगे' से काफी प्रभावित हैं।
विज्ञापन

3 of 5
राशि अग्रवाल ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी। - फोटो : फाइल
राशि अग्रवाल ने भाजपा में जाने की स्पष्ट बात तो नहीं की मगर इशारा जरूर किया है। कार्यक्रम में राशि अग्रवाल ने कहा कि वह पांच साल पहले राजनीति में आई थीं लेकिन राजनीति में आने से पहले उनकी सोच भाजपा से प्रभावित थी लेकिन उनके ससुर हेमराज अग्रवाल कांग्रेसी हैं। यही वजह है कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की और पार्षद बन गईं। 

4 of 5
राशि अग्रवाल। - फोटो : फाइल
बात दें कि राशि अग्रवाल के ससुर हेमराज अग्रवाल कांग्रेस पार्टी के नेता है और वे कई बार कांग्रेस से पार्षद बन चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़े थे। दूसरी ओर कुछ कांग्रेस नेताओं ने राशि अग्रवाल के इस एलान पर निशाना साधा। उनका कहना है कि राशि पहले ही भाजपा में जाने का मन बना चुकी थीं। जानबूझ कर इस तरह से कार्यक्रम में कांग्रेस छोड़ने का एलान किया है। उधर, राशि अग्रवाल ने कहा कि यह फैसला देशहित में लिया है। वह भाजपा में शामिल होकर देश को मजबूत करने पर काम करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कन्हैया मित्तल। - फोटो : फाइल
क्या कहते है भाजपा जिला प्रधान  
भाजपा के जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंहल ने बताया कि भाजपा में शामिल होने कोई भी आ सकता है, जो भारत का नागरकि हो। रही बात राशि अग्रवाल की तो वह भी भाजपा ज्वाइन कर सकती हैं। उनका स्वागत है। फिलहाल उन्होंने कोई संपर्क नहीं किया है। अगर वे आती हैं तो उन्हें प्राथमिक सदस्य देकर पार्टी में शामिल किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें