फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता जी को देखिए, सुबह तक कांग्रेसी, शाम को भाजपाई

Sat, 24 Jan 2015 08:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
देखिए, चंडीगढ़ के एक ऐसे नेता जी को, जो सुबह तक तो कांग्रेसी थे, शाम होते होते अचानक भाजपाई हो गए। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन

नेता जी को देखिए, सुबह तक कांग्रेसी, शाम को भाजपाई

2 of 6
ये नेता हैं चंडीगढ़ के पार्षद सतीश कैंथ। कांग्रेस से बगावत कर बुधवार को दिनभर ‘लापता’ रहे पार्षद सतीश कैंथ वीरवार शाम को भाजपा नेताओं के हाथों मिठाई खाते दिखे। सेक्टर-7 स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय में उन्होंने विधिवत भाजपा ज्वाइन करने का ऐलान भी किया।
विज्ञापन

नेता जी को देखिए, सुबह तक कांग्रेसी, शाम को भाजपाई

3 of 6
वीरवार शाम प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन और संगठन मंत्री अजय जमवाल ने कैंथ को पार्टी ज्वाइन करवाई। कैंथ के शामिल होने से कांग्रेस को तगड़ा झटका भी लगा है। नगर निगम हाउस में अब कांग्रेस के महज 8 पार्षद ही बचे हैं जबकि भाजपा-अकाली पार्षदों की संख्या 14 हो गई है।

नेता जी को देखिए, सुबह तक कांग्रेसी, शाम को भाजपाई

4 of 6
कांग्रेस के फैसले के खिलाफ जाकर नगर निगम की फाइनेंस एंड कांट्रैक्ट कमेटी(एफएंडसीसी)के चुनाव के लिए पर्चा भरा था। कांग्रेस ने इस कमेटी के चुनाव के लिए सुभाष चावला का नामांकन भरवाया था।
विज्ञापन

नेता जी को देखिए, सुबह तक कांग्रेसी, शाम को भाजपाई

5 of 6
बाद में कांग्रेसी नेता कैंथ पर नामांकन वापस लेने के लिए दबाव बनाते रहे, लेकिन वे नहीं माने। यहां तक की बुधवार को कैंथ अपना मोबाइल बंद कर लापता भी हो गए और किसी कांग्रेसी से नहीं मिले। वीरवार को कैंथ के साथ जिला कांग्रेस कमेटी-1 के महासचिव मोहम्मद दाउद भी भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेता जी को देखिए, सुबह तक कांग्रेसी, शाम को भाजपाई

6 of 6
पार्टी छोड़ने के बाद सबसे पहले सतीश कैंथ ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा को निशाना बनाया। कैंथ ने कहा कि नगर निगम के कई घोटालों में छाबड़ा का हाथ रहा। वे इन घोटालों को उठाना चाहते थे, लेकिन उनकी आवाज दबा दी जाती थी। कैंथ ने कहा कि भाजपा में आकर अब वे इन घोटालों को उजागर करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें