फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरजे गुरु, पुलिस की 'बारिश' शुरू...और पांव फ्रेक्चर

Tue, 17 Mar 2015 07:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
मांगों को लेकर गुस्साए शिक्षक फिर सड़क पर उतरे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन चलाया। इस दौरान शिक्षकों के पांव फ्रेक्चर हो गए। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

गरजे गुरु, पुलिस की 'बारिश' शुरू...और पांव फ्रेक्चर

2 of 9
ये तस्वीरें पंचकूला की हैं। यहां सेक्टर पांच स्थित धरनास्थल से माजरी चौक के लिए निकले कंप्यूटर शिक्षकों को पुलिस ने साकेत अस्पताल के पास रोक लिया।
विज्ञापन

गरजे गुरु, पुलिस की 'बारिश' शुरू...और पांव फ्रेक्चर

3 of 9
शिक्षकों की ओर से विरोध दर्ज करने पर पुलिस ने दो बार वाटर कैनन चलाया। इस दौरान जींद के कंप्यूटर शिक्षक सुनील के पांव में फ्रेक्चर आया है। सुनील को जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दिनभर बरसात में शिक्षक अपनी मांग के लिए बीच सड़क डटे रहे।

गरजे गुरु, पुलिस की 'बारिश' शुरू...और पांव फ्रेक्चर

4 of 9
पुलिस के पास वाटर कैनन चलाने वाले एक्सपर्ट नहीं है। जिसका खामियाजा कंप्यूटर शिक्षकों को रोकते समय पुलिस कर्मियों के साथ अन्य लोगों भी भुगतना पड़ा। शिक्षकों के विरोध दर्ज करने पर जैसे ही पुलिस की ओर से वाटर कैनन चलाया गया। सड़क पर लगे स्ट्रीट लाइट टूट गई।
विज्ञापन

गरजे गुरु, पुलिस की 'बारिश' शुरू...और पांव फ्रेक्चर

5 of 9
शाम करीब पांच बजे कंप्यूटर शिक्षक वहां से उठकर शिक्षा सदन पहुंच गए। शिक्षा सदन के दोनों गेटों पर शिक्षक खबर लिखे जाने तक डटे है। सूचना के मुताबिक कंप्यूटर शिक्षक माजरी चौक पर जाम लगाने जा रहे थे। इस बीच पुलिस ने उन्हें माजरी चौक से पहले ही रोक लिया।
विज्ञापन

गरजे गुरु, पुलिस की 'बारिश' शुरू...और पांव फ्रेक्चर

6 of 9
कंप्यूटर शिक्षक तो भिगे ही उनके साथ साथ पुलिस कर्मी भी पानी की बौछार की चपेट में आ गए। पुलिस कर्मी वाटर कैनन ऐसे चला रहा था कि मानो कंप्यूटर शिक्षकों बजाय पुलिस कर्मियों को रोकना है। इस दौरान सड़क के किनारे खड़े एक पत्रकार का कैमरा भी पानी की बौछार पड़ने से खराब हो गया।
विज्ञापन

गरजे गुरु, पुलिस की 'बारिश' शुरू...और पांव फ्रेक्चर

7 of 9
जिले में प्रयाप्त पुलिस कर्मी नहीं होने की वजह से कंप्यूटर शिक्षकों को रोकने के लिए मधुबन से पुलिस फोर्स मंगवानी पड़ी। वहीं वाटर कैनन में पानी समाप्त होने के कारण जिला प्रशासन को कंप्यूटर शिक्षकों को रोकने के लिए दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मंगवानी पड़ी।

गरजे गुरु, पुलिस की 'बारिश' शुरू...और पांव फ्रेक्चर

8 of 9
पुलिस के पास वाटर कैनन चलाने वाले एक्सपर्ट नहीं है। जिसका खामियाजा कंप्यूटर शिक्षकों को रोकते समय पुलिस कर्मियों के साथ अन्य लोगों भी भुगतना पड़ा। शिक्षकों के विरोध दर्ज करने पर जैसे ही पुलिस की ओर से वाटर कैनन चलाया गया। सड़क पर लगे स्ट्रीट लाइट टूट गई।
विज्ञापन

गरजे गुरु, पुलिस की 'बारिश' शुरू...और पांव फ्रेक्चर

9 of 9
शिक्षकों की ओर से विरोध दर्ज करने पर पुलिस ने दो बार वाटर कैनन चलाया। इस दौरान जींद के कंप्यूटर शिक्षक सुनील के पांव में फ्रेक्चर आया है। सुनील को जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दिनभर बरसात में शिक्षक अपनी मांग के लिए बीच सड़क डटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें